Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म वेलकम टू द जंगल पर दूसरे दिन नोटों की बारिश देखने को मिली है क्योंकि फिल्म की कमाई शनिवार को 31 फीसदी बढ़ गई. इसी के चलते भारत में जहां 50 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के करीब जहां वेलकम टू द जंगल पहुंच गई है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 57 करोड़ तक पहुंच गई है. इसी के बाद वेलकम टू द जंगल ने 8 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को साफ कर दिया है. वहीं अक्षय कुमार अपनी साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म देंगे.
वेलकम टू द जंगल का दूसरे दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, वेलकम टू द जंगल ने प्रीव्यू शोज से 3.75 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद पहले दिन 15.25 करोड़ की ओपनिंग अक्षय कुमार की फिल्म ने की. वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 20 करोड़ शनिवार को पहुंचा. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 39 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 46.80 करोड़ हुआ और वर्ल्डवाइड 57.50 करोड़ पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- मीना कुमारी का वो 53 साल पुराना कल्ट गाना, घूंघट की आड़ में किसी और ने किया था डांस, बनने में लगे 14 साल
8 फिल्मों का अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने तोड़ा रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल 2026 की पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं. राजा शिवाजी का हिंदी में 3.40 करोड़ कलेक्शन था. जबकि नेट कलेक्शन- 10.55 करोड़ हुआ था. ओ रोमियो का 12.65 करोड़, भूत बंगला का 19 करोड़, पति पत्नी और वो दो का 12.33 करोड़, पेद्दी का डे 2 नेट कलेक्शन हिंदी में 5.25 करोड़, है जवानी तो इश्क होना है का 7.75 करोड़, मैं वापस आऊंगा का 1.85 करोड़ और कॉकटेल 2 का 16.25 करोड़ हुआ है.
वेलकम टू द जंगल के बारे में
वेलकम टू द जंगल एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें 30 से ज्यादा सितारों ने काम किया है इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े का नाम शामिल है. वहीं डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. जबकि फिल्म का बजट 250 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- आकांक्षा चमोला के बाद हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा, बेस्ट फ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने मिलकर दिया था धोखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं