अहमद खान के डायरेक्शन में बनी और अक्षय कुमार के लीड रोल वाली 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस के जंगल पर भी खुलकर दहाड़ रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते तो धुंआधार कमाई की ही थी लेकिन दूसरे हफ्ते भी इसकी रफ्तार काम होती नजर नहीं आ रही है. फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइड सैकनिल्क पर दिए आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अभी तक देशभर में 120.55 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में कमाई 174.30 करोड़ रुपये है.
Welcome to the jungle Box Office Collection
अब अगर फिल्म की वीक वाइज यानी कि हफ्ते के हिसाब से कलेक्शन देखें तो पहले हफ्ते में फिल्म के खाते 93.15 करोड़ रुपये आए. इसके बाद आठवें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 4.50 करोड़, दूसरे शनिवार 7.50 करोड़, दूसरे रविवार 9.75 करोड़ कमाए. ये दूसरा वीकएंड भी फिल्म के लिए शानदार रहा. करीब 10 दिन सिनेमाघरों में बिताने के बाद फिल्म 11वें दिन यानी 6 जुलाई को 2.65 करोड़ कमाए और 12वें दिन यानी 7 जुलाई को 3 करोड़ की कलेक्शन की. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि अल्फा के आने के बाद भी वेलकम टू द जंगल की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. अब अगर नेट कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी होती है तो ये फिल्म जल्द ही अपना बजल वसूल कर जाएगी. इससे अलग बात करें जनता की तो उनके लिए फिल्म फुल पैसा वसूल है.

Photo Credit: social media
वेलकम टू द जंगल की कहानी
वेलकम टू द जंगल की कहानी की शुरुआत एक इंडस्ट्रियलिस्ट से होती है जो काला धन गोल करने के लिए एक फ्लॉप फिल्म बनाना चाहता है. बस इसी चाहत के साथ उनकी पीए दुबे यानी जॉनी लीवर एक टीम जुटाता है जिसका हिट और गुड लक से दूर दूर का कोई नाता नहीं. डायरेक्टर होते हैं देव राजपाल यादव और दास परेश रावल, लीड हीरो साइन करते हैं राजीव. ये मिलकर शुरू करते हैं एक ऐसी फिल्म जो फ्लॉप बनते-बनते हिट हो जाती है. कहानी कैसे मोड़ लेती है और कैसे जंगल में एंट्री होती है और फिर मिलते हैं मुजाहिद्दीन. कुल मिलाकर स्क्रीन पर एक ऐसा समा बंधता है कि आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे. हाईलाइट है अक्षय कुमार की तोतली जुबान, बड़ी बी फरीदा जलाल और किरण कुमार.
यह भी पढ़ें: दूसरी शादी की तैयारी में हैं लॉकअप 2 वालीं आकांक्षा चमोला? जानें क्या है गौरव खन्ना की वाइफ फ्यूचर प्लानिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं