विज्ञापन

Weekend OTT Watchlist: वीकेंड पर हो रहे हैं बोर? देख लें सस्पेंस, हॉरर और ड्रामा से भरपूर ये 10  फिल्में और सीरीज

Saturday and Sunday OTT Watch: अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ नया  देखना चाहते हैं, तो Netflix, Prime Video, Sony LIV, JioHotstar और ZEE5 पर कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में मौजूद हैं. कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और फैमिली ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यहां बहुत कुछ देखने को मिल सकता है.

Weekend OTT Watchlist: वीकेंड पर हो रहे हैं बोर? देख लें सस्पेंस, हॉरर और ड्रामा से भरपूर ये 10  फिल्में और सीरीज
वीकेंड पर बोर हो रहे हैं तो देख लें ये 10  फिल्में और वेब सीरीज
नई दिल्ली:

Saturday and Sunday OTT Watch: इस वीकेंड अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ मजेदार सीरीज और फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. हम आपको हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन पर मौजूद कुछ सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. इन सभी में रोमांटिक, एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी कंटेंट आपको देखने के लिए मिल जाएगा. तो आइए जानते हैं इन सभी सीरीज और फिल्मों के बारे में. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सभी सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं.

ग्राम चिकित्सालय 2

 यह सीरिज आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसकी सीजन 2 हाल ही में रिलीज हुआ है ये टीवीएफ की सीरीज है. यह सीरीज एक ऐसे गांव की है जहां लोग असली डॉक्टर पर भरोसा करने की बजाय एक नकली झोलाछाप डॉक्टर पर भरोसा करते हैं. पिछले सीजन में डॉक्टर प्रभात (अमोल पराशर) की सबसे बड़ी चुनौती गांव के चिकित्सालय की व्यवस्था को संभालना और लोगों का भरोसा जीतना था. वहीं, इस नए सीजन में उसकी मुश्किलें एक अलग मोड़ लेती हैं, क्योंकि अब उसे अस्पताल में दवाइयों की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है. दूसरी तरफ डॉक्टर चेतक (विनय पाठक) अपनी अधूरी  समझ और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास के दम पर मरीजों का इलाज करता रहता है. उसकी यही लापरवाही और गलत फैसले डॉक्टर प्रभात के लिए लगातार नई परेशानियां खड़ी करते हैं.

राजा शिवाजी

यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आए हैं.

परफेक्ट फैमिली

यह सीरीज आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.  इसकी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रिश्तों में बढ़ती खटास के कारण सभी सदस्यों को एक साथ ग्रुप थेरेपी लेने की सलाह दी जाती है. ट्रेलर की शुरुआत एक फैमिली पार्टी से होती है, जिसमें पूरा परिवार पुराने बॉलीवुड थीम पर जश्न मनाता, गाता और नाचता नजर आता है. हालांकि, इस खुशी का माहौल ज्यादा देर नहीं टिकता और जल्द ही घर के अंदर पति-पत्नी, बाप-बेटे और सास-बहू के बीच होने वाले झगड़े सामने आने लगते हैं. परिवार का यह तनावपूर्ण वातावरण सबसे ज्यादा असर घर की सबसे छोटी बच्ची पर डालता है. अगले दिन वह स्कूल में अचानक बेहोश हो जाती है, जिसके बाद पता चलता है कि लगातार स्ट्रेस और नेगेटिव माहौल उसकी बिगड़ती मेंटल कंडीशन की बड़ी वजह है.

यह भी पढ़ें- मशहूर उपन्यास पर बनी देव आनंद और वहीदा रहमान की इस फिल्म को लेकर हुआ था विवाद, बाद में कहलाई मास्टरपीस 

बाहुबली द टार्च बीयरर

यह एक डॉक्यूमेंट्री बेस्ड सीरीज है. इसमें बाहुबली फिल्म की मेकिंग के बारे में कई बातें बताई गई हैं. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.

लॉकअप

यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस सीरीज के नए एपिसोड में कंगना रनौत जेल में बंद कैदियों को सबक सिखाने के लिए आएंगी. इसके अलावा कंगना इस दौरान राम कपूर को उनके बुरे बर्ताव के लिए भी खूब सुनाएंगी.

सुपर सुब्बू

यह सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यह तेलुगू कॉमेडी सीरीज है. इस सीरीज की कहानी सुब्बू की है जो अपनी खराब किस्मत के लिए काफी परेशान रहता है लेकिन जैसे ही वह गांव में सेक्स एजुकेटर बनता है अचानक से उसकी किस्मत बदल जाती है.

प्रीतम एंड पेड्रो

यह सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है.  यह एक कॉमेडी मिस्ट्री थ्रीलर सीरीज है. इस सीरीज को देखकर पक्का आपको मजा आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- लड़की पर नहीं, शराब की बोतल पर लिखा गया था अक्षय-रवीना का 32 साल पुराना गाना, डायरेक्टर ने बताया था चीप, बना डांस फ्लोर का एंथम


ठुकरा के मेरा प्यार

 यह सीरीज आपको जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी. हाल ही में इसका सीजन 2 रिलीज हुआ है. इसके अभी तक 12 एपिसोड्स आ चुके हैं. यह एक रोमांटिक पॉलिटिक्ल ड्रामा सीरीज है.

ग्यारह-ग्यारह

यह सीरीज जी5 में आपको देखने को मिलेगी. इस सीरीज में राघव जुयाल आपको मुख्य भूमिका में देखने को मिलेंगे. यह एक साइंस फिक्शन क्राइम सीरीज है.



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT Releases, Gram Chikitsalay Season 2, OTT Watchlist India, OTT Watchlist, Netflix Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com