साउथ इंडियन फिल्मों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. खास तौर से किसी बड़े सुपर स्टार की फिल्म रिलीज होने पर साउथ के फैन्स में जो दीवानगी दिखाई देती है उसका तो कहीं कोई मुकाबला किया ही नहीं जा सकता. ऐसी ही दीवानगी दिखी साउथ के सुपर स्टार चिंरजीवी और मास महाराजा रवि तेजा की फिल्म 'वाल्टेयर वीरैया' के लिए देखने को मिल रही है. तेलुगू फिल्म 'वाल्टेयर वीरैया' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. जिसका नतीजा यह है कि फिल्म ने महज तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पक माई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.
#WaltairVeerayya takes over the Box Office like BOSS ????????
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) January 16, 2023
108 Crores Gross in 3 days for MEGA MASS BLOCKBUSTER #WaltairVeerayya ????????
- https://t.co/KjX8J7HFFi
MEGA⭐ @KChiruTweets @RaviTeja_offl @dirbobby @shrutihaasan @ThisIsDSP #ArthurAWilson @SonyMusicSouth pic.twitter.com/n8PszOFt5u
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
चिंरजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर वीरैया' की कामयाबी और दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि फिल्म ने महज तीन ही दिन में सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के मुताबिक फिल्म तीन दिन में 108 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. ये आंकड़ा फिल्म की ओवरसीज कमाई को मिलाकर बताया गया है. ये फिल्म इसी 13 जनवरी को इंडियन बॉक्स ऑफिस सहित दुनियाभर में रिलीज की गई थी
इस फिल्म में साउथ के सीनियर एक्टर और मास फॉलोइंग रखने वाले चिंरजीवी के अलावा रवि तेजा और श्रुति हासन भी लीड रोल्स में हैं. फिल्म की कहानी ड्रग माफिया और उससे निपटने की कोशिशों के इर्द गिर्द घूमती है. जिसमें चिंरजीवी के किरदार का नाम ही 'वाल्टेयर वीरैया' है. फिल्म का नाम भी यही रखा गया है. फिल्म की कुल लागत 140 करोड़ है. हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया दी. उसके बावजूद चिरंजीवी और रवि तेजा का जादू उनके फैन्स के सिर चढ़ कर बोल रहा है. जिसके दम पर फिल्म के वीकएंड तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं