विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

अनुष्का शर्मा के लिए दर्जी बने वरुण धवन, शादी के तुरंत बाद सामने आई ये PHOTO

विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटली में शादी कर चुके हैं. वहीं एक्टर वरुण धवन ने सिलाई करते हुए एक फोटो ट्विटर अकाउंट पर डाली है.

अनुष्का शर्मा के लिए दर्जी बने वरुण धवन, शादी के तुरंत बाद सामने आई ये PHOTO
फिल्म 'सुई धागा' में टेलर की भूमिका में दिख रहे वरुण धवन
  • अनुष्का-वरुण हैं फिल्म 'सुई धागा' के स्टार
  • वरुण धवन बने हैं टेलर
  • फरवरी 2018 में अनुष्का करेंगी शूटिंग की शुरुआत
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटली में शादी कर चुके हैं. वहीं एक्टर वरुण धवन ने सिलाई करते हुए एक फोटो ट्विटर अकाउंट पर डाली है. लेकिन यहां मामला तो कुछ और ही दिख रहा है. अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की अगली आने वाली फिल्म 'सुई-धागा' है, जिसकी फोटो वरुण ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. फिलहाल वरुण का दर्जी बनना असलियत नहीं बल्कि अपनी फिल्म के प्रमोशन कर रहे हैं. इस फिल्म को यशराज फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है.

पढ़ें: वरुण धवन ने सिर्फ 38 दिन में खत्म कर दी इस फिल्म की शूटिंग, 13 अप्रैल को होगी रिलीज

यशराज फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर वरुण धवन की तीन फोटो डाली गई है. इन फोटो में वरुण सिलाई मशीन पर दर्जी के रोल में कपड़े की सिलाई करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे फोटो में सुई धागा से कपड़ों पर स्टिच लगा रहे हैं. वरुण ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो डालते हुए लिखा है कि हाथ-पैर का मेल गुरु, सुई-धागे का खेल शुरू!
इस फिल्म को अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं. खबरों की मानें तो वरुण कपड़े के व्यवसायी के किरदार में होंगे. हाल ही विराट के साथ शादी रचाने वाली अनुष्का शर्मा इस फिल्म में को-स्टार होंगी. शादी से वापस आने के बाद सबसे पहले आनंद एल राय की बची हुई शूटिंग पूरी करेंगी. जिसके बाद वह फरवरी 2018 में 'सुई-धागा' फिल्म की शूटिंग की शुरूआत करेंगी. 
पढ़ें: First Look: अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी वरुण धवन की 'अक्टूबर'

बता दें कि इसी महीने के शुरुआत में वरुण ने शूजित सरकार की आगामी फिल्म 'अक्टूबर' की शूटिंग पूरी की. इस लव-स्टोरी को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है. 'अक्टूबर' में वरुण धवन के साथ नई नवेली एक्ट्रेस बनिता संधू नजर आएंगी.

VIDEO:  जुड़वा 2 के कलाकारों से ख़ास मुलाकात ​

फिल्म को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में शूट किया गया है, और वह भी 38 दिन के शेड्यूल में इसे पूरा कर लिया गया. फिल्म के आखिरी शूट को मनाली में अंजाम दिया गया. फिल्म 13 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sui Dhaaga, Varun Dhawan, Anushka Sharma, Virat Kohli, Yash Raj Films, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com