पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम फ़तेहसिंह खान रखा गया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ़ आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मैच से पहले ज़हीर खान ने विराट कोहली से मुलाक़ात की. उन्होंने विराट को अपने नवजात बेटे की तस्वीरें दिखाईं. LSG द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में ज़हीर को विराट के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है.ज़हीर ने विराट को अपने बेटे की तस्वीरें दिखाते हुए कहा, "ये देखिए. मिस्टर फतेहसिंह." भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने तुरंत पूछा, "किस पर गया है?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ज़हीर खान ने बताया कि बच्चा उनका और सागरिका घाटगे दोनों पर गया है. उसके चेहरे की बनावट उनके माता-पिता दोनों से मिलती जुलती है. इस पर विराट ने कहा, "उसकी आंखें बिल्कुल तुम्हारी तरह हैं." इस पर ज़हीर मुस्कुराए.
बता दें कि 12 मई को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने एक लंबा नोट शेयर था, जिसमें क्रिकेटर ने लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहने हुए मुझे 14 साल हो गए हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा. सफ़ेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है."
"जब मैं इससे दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है - लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है. मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं, जिसने मुझे इस दौरान देखा. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा. वहीं जहीर खान की बात करें तो क्रिकेटर ने 2017 में सागरिका घाटगे से शादी की थी. कपल ने इस साल अप्रैल में फतेहसिंह खान का स्वागत किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं