स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) आजकल धांसू फॉर्म में चल रहे है. श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाकर विराट रंग में आ चुके हैं. ऐसे में श्रीलंका के साथ तीसरे और आखिरी वनडे से एक दिन पहले विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ चिल करते हुए अपने रिलेक्सिंग पलों एक प्यारी सी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. विरुष्का के फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं. फोटो इस कदर सराही की जा रही है कि कुछ ही घंटों में करीब 40 लाख लोग इस फोटो को लाइक कर चुके हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विराट कोहली ने इस फोटो को कोई कैप्शन देने की बजाय बस रेड हार्ट की इमोजी पोस्ट की है, जो इस बात की गवाही देती है कि विरुष्का वाकई इस वक्त बहुत अच्छे मूड में हैं. इस फोटो में विराट बिलकुल आराम के मूड में दिख रहे हैं. इस शानदार फोटो में शर्टलेस दिख रहे विराट किसी बीच पर इन्जॉय करते दिख रहे हैं.
अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ विराट के साथ उनके दौरे पर गई हैं और ये कपल बेटी के साथ पूरे दौरे को इन्जॉय कर रहा है. अनुष्का की बात करें तो इस साल अनुष्का अपने कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं. मई में ही अनुष्का शर्मा की फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' आने वाली है जिसके लिए अनुष्का तैयारी कर रही हैं. इस फिल्म में अनुष्का महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार प्ले कर रही हैं. इसके अलावा जल्द ही वो दिलजीत दोसांझ के साथ कनेडा में भी नजर आएंगी.
आपको बता दें कि 2022 विराट कोहली के लिए एक शानदार साल रहा है. 2023 में भी विराट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक बनाकर साबित कर दिया कि इस साल भी वो दमदार परफॉरमेंस जारी रखेंगे. ऐसे में वो प्रैक्टिस के साथ साथ अपने परिवार के लिए भी काफी वक्त निकाल रहे हैं. इससे साबित होता है कि विराट एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं.
इस फोटो पर विराट और अनुष्का के फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं जबकि कुछ फैंस को विराट की अगली परफॉरमेंस की चिंता सता रही है. एक फैन ने कमेंट में लिखा है.- कल शतक बनाना है, प्रैक्टिस करो जा कर. वहीं एक फैन ने लिखा है - हम तुम्हारे अगले शतक का इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं