- विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे शिखर धवन
- भाभी अनुष्का के साथ लगाए ठुमके
- वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:
गाना बज रहा था 'मौजा ही मौजा' और डांस फ्लोर पर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा और सामने इंडियन टीम के ओपनर बैट्समैन शिखर धवन साथ में ठुमके लगा रहे थे. जी हां, भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की गुरुवार को दिल्ली में रिसेप्शन हुआ. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई बड़ी हस्तियां यहां पहुंची. लेकिन इन सबमें सबसे इंटरेस्टिंग बात यह थी कि अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन पर खूब डांस किया. इतना ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी रिसेप्शन में पहुंचे थे और भाभी अनुष्का के साथ जमकर ठुमके लगाएं.
भाभी अनुष्का शर्मा के साथ डांस करने का मौका शिखर धवन कभी भी नहीं खोना चाहते थे. क्योंकि अन्य खिलाड़ी श्रीलंका सीरीज के चलते दूसरे टी-20 मैच के लिए इंदौर में पहुंचे हुए हैं और ऐसा मुमकिन ही नहीं कि वह विराट के रिसेप्शन पर में पहुंच पाए. फिलहाल अनुष्का शर्मा और शिखर धवन ने रिसेप्शन में खूब ठुमके लगाएं और यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो चुका है.
VIDEO: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
#VirushkaReception: अनुष्का की लाल बनारसी साड़ी और विराट के बंदगला पहनने का खुल गया राज
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी हो और उनके चहेते बैट्समैन रिसेप्शन में न पहुंचे ऐसा मुमकिन ही नहीं. शिखर धवन गुरुवार को विराट कोहली के रिसेप्शन अटेंड करने के लिए दिल्ली के ताज होटल पहुंचे. रिसेप्शन के शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा स्टेज पर जाकर फोटो खिंचवाई और इस मौके पर दोनों की फैमिली, रिश्तेदार और बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं. बाद में खाने-पीने के बाद और बड़े मेहमान के जाने के बाद आया डांस करने का मौका. इसमें न सिर्फ विराट कोहली ही माहिर हैं बल्कि उनके साथी बल्लेबाज काफी एक्साइटेड रहते हैं. इस मौके पर शिखर धवन ने बाजी मारी.भाभी अनुष्का शर्मा के साथ डांस करने का मौका शिखर धवन कभी भी नहीं खोना चाहते थे. क्योंकि अन्य खिलाड़ी श्रीलंका सीरीज के चलते दूसरे टी-20 मैच के लिए इंदौर में पहुंचे हुए हैं और ऐसा मुमकिन ही नहीं कि वह विराट के रिसेप्शन पर में पहुंच पाए. फिलहाल अनुष्का शर्मा और शिखर धवन ने रिसेप्शन में खूब ठुमके लगाएं और यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो चुका है.
VIDEO: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Virat Kohli, Anushka Sharma, Shikhar Dhawan, Virushka Reception, Virat Anushka Reception Party, Anushka Sharma Shikhar Dhawan Dance, Anushka Dhawan Dance