विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

Virat Anushka Mumbai Reception : होटल पहुंचे Virushka, विराट के साथ चूड़े में दिखीं अनुष्का

दिल्ली के बाद आज मुंबई में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन होने वाला है.

Virat Anushka Mumbai Reception : होटल पहुंचे Virushka, विराट के साथ चूड़े में दिखीं अनुष्का
  • मुंबई में होने वाले रिसेप्शन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं विरुष्का
  • द सेंट रेगिस होटल में पहुंचेंगी कई बड़ी हस्तियां
  • 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में की थी शादी
नई दिल्ली: दिल्ली के बाद आज मुंबई में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन होने वाला है. इसके लिए मुंबई के सेंट रेगिस होटल में सारी तैयारियां हो चुकी हैं. जिसका जायजा लेने नई नवेली दुल्हन अनुष्का अपने पति विराट के संग पहुंचीं. अनुष्का ने अपने हाथों में लाल रंग के चूड़ा पहना हुआ है, तो वहीं ब्लू कलर का जम्पसूट पहनी हुईं दिख रही हैं. साथ में विराट कोहली ब्लैक टीशर्ट और लोअर में दिखें. यह फोटो आज मुंबई में होने वाले रिसेप्शन से ठीक पहले की हैं. इन फोटोज को विराट कोहली के फैंस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.

पढ़ें: आज मुंबई में होगा #Virushka का रिसेप्शन, जानें शादी के बाद क्या करेंगी अनुष्का शर्मा
 
 

A post shared by virushka_fan (@virushka_fan) on


बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई. गुपचुप शादी के बाद जोड़ी ने नई दिल्ली के ताज एनक्लेव (दरबान पैलेस) में 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी दी और आज (26 दिसंबर) मुंबई के होटल द सेंट रेगिस में दूसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा.
 

इसमें बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज शामिल होंगे. पिछले दिनों महेश भट्ट ने विराट-अनुष्का के रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर ट्विटर पर जारी की थी. फूलों से सजे इस कार्ड के साथ एक छोटा-सा पौधा गेस्ट को गिफ्ट के रूप में दिया गया है.
 
 

A post shared by Filmy Monkey (@filmy_monkey) on


लोवर परेल इलाके में स्थित द सेंट रेगिस मुंबई के आलीशान होटल्स में से एक है. वेबसाइट पर लिखी डिटेल्स के मुताबिक, 3,906 स्क्वायर मीटर में बने इस होटल का टावर भारत के सबसे ऊंचे टावर्स में से एक है. इस लग्जरी होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं.

VIDEO: विराट और अनुष्का की शादी का शानदार रिसेप्शन

इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है और ज्यादातर कमरों से भारत से सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का 26 फ्लोर वाला 'एंटीलिया' घर भी दिखता है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Anushka Mumbai Reception, Virushka, St. Regis Hotel, Virat Anushka, Virat Anushka Reception, Virat Anushka Reception Party, Virat And Anushka Mumbai Reception, Virat Kohli, Anushka Sharma, Virat Anushka Wedding Reception In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com