विज्ञापन
This Article is From May 08, 2020

Viral Video: भालू ने दिखाई ऐसी समझदारी, बॉलीवुड एक्टर बोले- इंसान से ज्यादा समझदार...

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक भालू (Bear) की कमाल की समझदारी देखने को मिल रही है.

Viral Video: भालू ने दिखाई ऐसी समझदारी, बॉलीवुड एक्टर बोले- इंसान से ज्यादा समझदार...
Viral Video: अरशद वारसी ने शेयर किया भालू का वीडियो
  • बॉलीवुड एक्टर ने शेयर किया वीडियो
  • भालू ने दिखाई कमाल की समझदारी
  • बार-बार देखा जा रहा है वायरल वीडियो
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में लॉकडाउन है, और जिंदगी थम सी गई है. लेकिन जब से इंसान घर में बंद हुए हैं, तब से जानवर सड़कों पर बेपरवाह होकर घूम रहे हैं. लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक भालू (Bear) की कमाल की समझदारी देखने को मिल रही है. इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है, और काफी तारीफें भी बटोर रहा है. 

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने इस वायरल वीडियो (Viral Video) को शेयर करते हुए लिखा है, 'अब तो भालू भी इंसान से ज्यादा समझदार हो गए हैं.' इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक भालू (Bear) बहुत ही मस्ती में चला आ रहा है, और तभी देखता है कि सड़क के कोने में पड़ा हुआ ट्रैफिक कोन साइन गिरा पड़ा है. भालू आता है और अपने मुंह से पकड़कर उसे सही करता है. फिर चुपचाप से वहां से चला जाता है. यह वीडियो बहुत ही कमाल का है, और भालू का अंदाज वाकई दिल जीतने वाला है.

वैसे भी सोशल मीडिया पर अकसर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें पशु-पक्षियों की समझदारी या क्यूट हरकतें देखने को मिलती हैं. अरशद वारसी (Arshad Warsi) के इस ट्वीट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और इस भालू की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Bear Video, Bollywood, Arshad Warsi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com