विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2020

विन डीजल ने 'लुंगी डांस' गाने को समझ लिया था भारतीय डांस फॉर्म, दीपिका पादुकोण के साथ Video हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और एक्शन फिल्म XXX के एक्टर विन डीजल (Vin Diesel) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विन डीजल ने 'लुंगी डांस' गाने को समझ लिया था भारतीय डांस फॉर्म, दीपिका पादुकोण के साथ Video हुआ वायरल
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और विन डीजल (Vin Diesel) का वीडियो हुआ वायरल
  • दीपिका पादुकोण का वीडियो हुआ वायरल
  • विन डीजल के साथ आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भारत में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है. एक्ट्रेस हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. दीपिका पादुकोण हॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर विन डीजल के साथ XXX: Return Of Xander Cage फिल्म में 2017 में नजर आईं थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. वहीं, अब हाल ही में विन डीजल (Vin Diesel) और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी सा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण से जब एक पत्रकार उनके फेमस सॉन्ग 'लुंगी डांस (Lungi Dance)' को लेकर सवाल करता है, तो दीपिका भी उसका बड़ा ही मजेदार जवाब देती हैं. 

वायरल हो रहे वीडियो में पत्रकार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से पूछता है, "'लुंगी डांस' क्या है?" इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, "और विन को इसके बारे में नहीं पता. लुंगी एक कपड़ा है, जिसे भारत में आदमी पहनते हैं. मैंने एक मूवी की थी, जिसमें हमने लुंगी पहनकर डांस किया था. लेकिन यहां मौजूद हमारे दोस्त विन ने सोचा कि यह क्लासिक ट्रेडिशनल डांस फॉर्म है. उन्हें सच में लगा कि यह कोई डांस फॉर्म है, जो भारत में मौजूद है. उन्हें लगा कि यह ब्रेक डांस की तरह कोई डांस फॉर्म है."

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और विन डीजल (Vin Diesel) का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर दीपिका और विन के फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगीं. '1983' में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग भी पुरी हो चुकी है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Video, Deepika Padukone And Vin Diesel, Vin Diesel Video, Deepika Padukone And Vin Video Viral, Vin Diesel Xxx
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com