विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म ‘शेरनी (Sherni Trailer)' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि विद्या बालन फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही हैं. इस ट्रेलर को देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई हो गया है. अमित मसुरकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan Sherni Trailer) मुख्य भूमिका में हैं. विद्या बालन की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज की जाएगी. विद्या को स्क्रीन पर आखिरी बार देखे हुए करीब एक साल का वक्त हो चला है, ऐसे में फैन्स उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
ट्रेलर की शुरुआत घने जंगलों से होती है. जहां शेर को पकड़ने के लिए विद्या बालन को नियुक्त किया जाता है. गांव वाले शेर से घबराए होते हैं. वे डर के कारण अपने जानवरों को घर के बाहर तक नहीं निकाल पाते हैं. लोगों के चेहरों पर शेर की वजह के परेशानी साफ झलकती है. खास बात तो ये है कि फिल्म में जगल की अहमियत को भी दिखाया गया है. जो आज के समाज को प्रभावित करेगा. फिल्म के डायलॉग और विद्या का शेरनी अंदाज रोंगटे खड़े कर देने वाला है. 2 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर फैंस को पूरी फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर रहा है. फिल्म में विद्या (Vidya Balan Sherni) के अलावा शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.
ट्रेलर लॉन्च पर अपने उत्साह को साझा करते हुए, बहुमुखी अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा, 'जब से मैंने पहली बार शेरनी की कहानी सुनी है, तब से मैंने दुनिया को और आकर्षक खूबसूरत पाया है. साथ ही मैं जो किरदार निभा रही हूं, 'विद्या' कम शब्दों वाली लेकिन कई आयामोंवाली महिला है. फिल्म एक संवेदनशील विषय से संबंधित है जो न केवल मानव-पशु के बीच, बल्कि मनुष्यों के बीच भी सम्मान, आपसी समझ और सह-अस्तित्व को छूती है. अमेजन प्राइम वीडियो के माध्यम से वैश्विक दर्शकों के लिए इस अद्वितीय चरित्र और कहानी को लाने के लिए मुझे बहुत खुशी हो रही है और उन्हें अप्रत्याशित तरीकों से जोड़कर रखने की उम्मीद है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं