विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मोहम्मद अजीज का निधन, कोलकाता के गालिब रेस्टोरेंट से शुरू किया करियर, अमिताभ के लिए भी गाए गाने

हिंदी सिनेमा के मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अजीज (Mohammad Aziz) का 64 साल की उम्र में मंगलवार की शाम मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया.

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मोहम्मद अजीज का निधन, कोलकाता के गालिब रेस्टोरेंट से शुरू किया करियर, अमिताभ के लिए भी गाए गाने
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अजीज (Mohammad Aziz)
  • बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद अजीज का निधन
  • 64 साल की उम्र में हुई मौत
  • मुंबई के नानावती अस्पताल में ली आखिरी सांस
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अजीज (Mohammad Aziz) का 64 साल की उम्र में मंगलवार की शाम मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया. मोहम्मद अजीज का बॉलीवुड के अलावा बंगाली व उड़िया फिल्म इंडस्ट्री में भी योगदान रहा है. उन्हें लोग प्यार से मुन्ना भी कहकर बुलाते थे. हालांकि उनका असली नाम सईद मोहम्मद अजीज उन नबी है. उनका जन्‍म पश्चिम के अशोकनगर में हुआ था. मोहम्मद रफी की आवाज के फैन होने की वजह से अजीज  (Mohammad Aziz) को बचपन से ही गाने का शौक था. अजीज ने बंगाली फिल्म 'ज्योति' से डेब्यू किया. वह साल 1984 में मुंबई आए. उनकी पहली हिंदी फिल्म 'अम्बर' (Ambar) थी, जो 1984 में रिलीज हुई थी.

अक्षय कुमार को भयानक लुक में दिखने के लिए लगते थे 3 घंटे, बताई पूरी दास्तां; देखें Making Video

 
मोहम्मद अजीज (Mohammad Aziz) ने कोलकाता के गालिब रेस्टोरेंट में एक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. उन्हें पहली बार बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने 'मर्द' फिल्म के लिए 'मर्द तांगेवाला...' सॉन्ग से मौका दिया. इस फिल्म के लीड एक्टर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन थे. लोगों ने सोचा कि यह शब्बीर कुमार ने गाया गाया है और यह गाना सुपर-डुपर हिट हो गया. इसके बाद अजीज (Mohammad Aziz) काफी मशहूर हो गए.

उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर कल्याणजी-आनंदजी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, राहुल देव बर्मन, नौशाद, ओपी नैय्यर, बप्पी लाहड़ी, राजेश रोशन, रामलक्ष्मण, रवींद्र जैन, उषा खन्ना, आनंद-मिलिंद, नदीम-श्रवण, जतिन ललित, अनु मलिक, दामोदार राव, आनंद राज आनंद और आदेश श्रीवास्तव के साथ भी गाना गाने का मौका मिला.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Aziz, Mohammad Aziz Dies, Mohammad Aziz Passes Away
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com