'वीरे दी वेडिंग' के ट्रेलर लॉन्च पर शिखा तलसानिया, करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर
नई दिल्ली:
करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर ने बुधवार दोपहार अपमकिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर लॉन्च किया. देश, समाज के विभिन्न मुद्दों पर स्वतंत्र विचार रखने वाली बॉलीवुड की ये तीनों एक्ट्रेस, फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बयान देने से बचती नजर आईं. एक दिन पहले ही मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच को लेकर एक विवादित बयान दिया था. ट्रेलर लॉन्च पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय फिल्म उद्योग में उनसे कास्टिंग काउच पर उनके विचार पूछे गए, लेकिन तीनों एक्ट्रेस मुद्दे से बचती नजर आईं.
Veere Di Wedding: गर्लगैंग की गॉसिप्स से भरा ट्रेलर, 16 घंटे में मिले 11 मिलियन व्यूज
महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए मुखर जानी जाने वाली स्वर ने कहा, "पहली बात, इस मुद्दे का हमारी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कोई लेना देना नहीं है. मुझे लगता है कि अभी हमारा फोकस हमारी फिल्म पर होना चाहिए. अन्य बातों के लिए आप मेरा ट्विटर खाता देख सकते हैं."
'मुझे होटल के कमरे में बुलाया और वो शराब पी रहा था...' यौन शोषण पर स्वरा भास्कर का खुलासा
Casting Couch पर सरोज खान के बचाव में उतरीं कांग्रेस नेता, कहा- संसद भी इससे अछूती नहीं...
सोनम कपूर ने कहा कि उनका वादा है कि जब वह फिल्म को लेकर निजी साक्षात्कार देंगी, उस समय वह कास्टिंग काउच और महिला सशक्तिकरण के सवालों के जवाब निश्चित देंगी. उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहती हूं कि जो भी सवाल फिल्म से संबंधित नहीं हैं, मैं वादा करती हूं कि मैं इन सभी के जवाब बाद में निजी साक्षात्कार के दौरान दूंगी. लेकिन, आज नहीं. हम अपना ध्यान फिल्म पर लगाने की कोशिश कर रहे हैं."
देखें, 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर
शशांक घोष निर्देशित 'वीरे दी वेडिंग' की निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर हैं. यह फिल्म एक जून को रिलीज होगी.
सरोज खान ने Casting Couch का किया बचाव, कम से कम रोटी तो मिल जाती है...
गौरतलब है, सांगली में एक कार्यक्रम के दौरान सरोज खान ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कहा था कि यह तो हमेशा से चलता आ रहा है और फिल्म उद्योग भी इससे अछूता नहीं है. उन्होंने कहा था कि यह कम से कम रोजगार तो उपलब्ध कराता है. उन्होंने बाद में हालांकि अपने बयान के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि वह सिर्फ यह कहना चाह रही हैं कि हर क्षेत्र में यह समस्या है तो ऐसे में केवल फिल्म उद्योग को ही इस पर कठघरे में खड़ा करना कहां तक जायज है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)

करीना कपूर ने उनका समर्थन करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें अपना ध्यान फिल्म से हटाना चाहिए. यह एक विशेष फिल्म है जिसमें हमने बहुत मेहनत की है. मुझे लगता है कि फिल्म पर पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए."
Casting Couch पर सरोज खान के बचाव में उतरीं कांग्रेस नेता, कहा- संसद भी इससे अछूती नहीं...
सोनम कपूर ने कहा कि उनका वादा है कि जब वह फिल्म को लेकर निजी साक्षात्कार देंगी, उस समय वह कास्टिंग काउच और महिला सशक्तिकरण के सवालों के जवाब निश्चित देंगी. उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहती हूं कि जो भी सवाल फिल्म से संबंधित नहीं हैं, मैं वादा करती हूं कि मैं इन सभी के जवाब बाद में निजी साक्षात्कार के दौरान दूंगी. लेकिन, आज नहीं. हम अपना ध्यान फिल्म पर लगाने की कोशिश कर रहे हैं."
देखें, 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर
शशांक घोष निर्देशित 'वीरे दी वेडिंग' की निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर हैं. यह फिल्म एक जून को रिलीज होगी.
सरोज खान ने Casting Couch का किया बचाव, कम से कम रोटी तो मिल जाती है...
गौरतलब है, सांगली में एक कार्यक्रम के दौरान सरोज खान ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कहा था कि यह तो हमेशा से चलता आ रहा है और फिल्म उद्योग भी इससे अछूता नहीं है. उन्होंने कहा था कि यह कम से कम रोजगार तो उपलब्ध कराता है. उन्होंने बाद में हालांकि अपने बयान के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि वह सिर्फ यह कहना चाह रही हैं कि हर क्षेत्र में यह समस्या है तो ऐसे में केवल फिल्म उद्योग को ही इस पर कठघरे में खड़ा करना कहां तक जायज है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Veere Di Wedding, Casting Couch, Kareena Kapoor, Sonam Kapoor, Saroj Khan