बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन (Varun Dhawan) ने बताया कि वह इस बात से वाकिफ हैं कि कलंक (Kalank) फिल्म में लीड रोल के लिए शाहरूख खान (Shahrukh Khan) पहली पसंद थे लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से इस फिल्म के बारे में चर्चा नहीं की थी. कलंक (Kalank) 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के निर्माता करण जौहर (Karan Johar) हैं. वरूण (Varun Dhawan) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस बात से वाकिफ था कि शाहरूख (Shahrukh Khan) और दूसरे कलाकार इस फिल्म में होने हैं. उस वक्त करण इसका निर्देशन करने जा रहे थे और यश जौहर इसके प्रोड्यूसर थे. इस रोमांटिक फिल्म के कलाकारों में खान के साथ कथित तौर पर काजोल (kajol), रानी मुखर्जी (Rani Mukharjee) अजय देवगन (Ajay Devgan) और अन्य थे.
Kalank Trailer: मल्टीस्टारर फिल्म कंलक का ट्रेलर हुआ रिलीज, उलझते रिश्तों के बीच मोहब्बत की कहानी
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
बता दें कि इस फिल्म के कलाकारों में वरूण (Varun Dhawan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आदित्य रॉय कपूर (Aaditya Roy Kapoor) और कुणाल केम्मु (Kunal Khemu) शामिल हैं.
25 नवंबर को रिलीज होगी शाहरुख-आलिया की 'डियर जिंदगी', जारी हुआ फर्स्ट लुक
बता दें, 'कलंक (Kalank)' की कहानी 1945 की है, जब भारत अंग्रेजों के अधीन था. फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है. फिल्म में माधुरी दीक्षित-बहार बेगम, संजय दत्त-बलराज चौधरी, आलिया भट्ट-रूप, सोनाक्षी सिन्हा-सत्य चौधरी, वरुण धवन-जफर और आदित्य रॉय कपूर-देव चौधरी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म (Kalank) का सेट बहुत ही शानदार बनाया गया है जो बॉलीवुड की फिल्मों के बढ़ते दायरे का सूचक है. कलंक (Kalank)' का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को परदे पर लगभग दो दशक बाद एक साथ देखा जा सकेगा. 'कलंक (Kalank)' को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर्स में करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं.
इनपुट - Bhasha
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं