'कलंक' के सेट पर वरुण धवन ने मनाया जन्मदिन
- 31 साल के हुए वरुण धवन
- 'कलंक' के सेट पर मनाया जन्मदिन
- आलिया भट्ट ने पोस्ट किए वीडियो
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन 31 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन आगामी फिल्म 'कलंक' के सेट पर को-स्टार आलिया भट्ट के साथ मनाया. आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वरुण धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन के दो वीडियो शेयर किए हैं. एक वीडियो में वरुण केक काट रहे हैं और आलिया उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं. गाते हुए आलिया उन्हें वरुण की जगह वीडी बुला रही हैं. केक काटने के बाद मस्ती में वरुण उनकी तरह केक का पीस फेंकते दिख रहे हैं.
VIDEO: आलिया भट्ट को KISS करने को तैयार नहीं वरुण धवन, किया ब्रेकअप
दूसरे वीडियो में आलिया उनसे उनके 31वें जन्मदिन के बारे में पूछती हैं, जवाब में वरुण कहते हैं कि वह अभी 16 साल के हैं.
बता दें, वरुण और आलिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए की थी. इसके बाद दोनों ने दो सुपरहिट फिल्में 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में स्क्रीन शेयर किया. चौथी बार इनकी जोड़ी अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'कलंक' में जमेगी. इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे.
'कलंक' एक एपिक ड्रामा है जिसे 1940 के दशक की पृष्ठभूमि में रचा गया है. इस फिल्म का आइडिया करण जौहर और उनके पिता को 15 साल पहले आया था और अब जाकर इस पर अमल करने का समय आया है. 'कलंक' को 19 अप्रैल, 2019 में रिलीज किया जाएगा. अपने दौर के तीन हिट प्रोड्यूसर फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट इसे मिलकर बना रहे हैं.
VIDEO: आलिया भट्ट से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

फीस के मामले में कटरीना कैफ पर भारी पड़ा ये हीरो, मिलेगी चार गुना ज्यादा फीस!
बता दें, वरुण और आलिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए की थी. इसके बाद दोनों ने दो सुपरहिट फिल्में 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में स्क्रीन शेयर किया. चौथी बार इनकी जोड़ी अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'कलंक' में जमेगी. इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे.
वरुण धवन के साथ सेल्फी चाहता था ये नन्हा फैन, और फिर हुआ कुछ ऐसा
'कलंक' एक एपिक ड्रामा है जिसे 1940 के दशक की पृष्ठभूमि में रचा गया है. इस फिल्म का आइडिया करण जौहर और उनके पिता को 15 साल पहले आया था और अब जाकर इस पर अमल करने का समय आया है. 'कलंक' को 19 अप्रैल, 2019 में रिलीज किया जाएगा. अपने दौर के तीन हिट प्रोड्यूसर फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट इसे मिलकर बना रहे हैं.
VIDEO: आलिया भट्ट से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Varun Dhawan, Alia Bhatt, Kalank, Viral Video