विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2020

किंग कांग को छूने की कोशिश कर रहीं थीं उर्वशी रौतेला, तभी दिखाई आंख, दौड़कर भागी एक्ट्रेस... देखें Video

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) किंग कांग को छूने की कर थीं कोशिश, तभी चिंपैंजी ने दिखाई आंख, तो डर के मारे भाग गईं एक्ट्रेस... देखें मजेदार Video

किंग कांग को छूने की कोशिश कर रहीं थीं उर्वशी रौतेला, तभी दिखाई आंख, दौड़कर भागी एक्ट्रेस... देखें Video
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का वीडियो हुआ वायरल
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
  • किंग कांग से डर कर भागीं उर्वशी रौतेला
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस लगातार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए फैन्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं. एक बार फिर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) ने वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस एक चिंपैंजी को छूने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, जब चिंपैंजी उन्हें आंखें दिखाता है, तो वह डर के मारे भाग जाती हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. बता दें, उर्वशी रौतेला इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं. 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पिछले 6 साल में नहीं हुआ एक भी बम धमाका, तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने दिलाई 'पुलवामा' की याद


इस वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) नकली चिंपैंजी को छूने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, लेकिन जब उन्हें किंग कांग आंख दिखाता है, तो वह डर के मारे वहां से भाग जाती हैं. एक्ट्रेस के इस फनी वीडियो पर उनके फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'किंग कांग' लिखा है.

सलमान खान की फिल्म 'राधे' के सेट पर हुआ हादसा, चोटिल हुए एक्टर रणदीप हुड्डा

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ है. इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी'क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Viral Video, Urvashi Rautela With King Kong, Urvashi Rautela Touch King Kong, Urvashi Rautela Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com