विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2022

बनारसी साड़ी में चांद के टुकड़े से कम नहीं लगीं उर्वशी रौतेला, Video देख फैन्स बोले- स्पीचलेस हो गए

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं.

बनारसी साड़ी में चांद के टुकड़े से कम नहीं लगीं उर्वशी रौतेला, Video देख फैन्स बोले- स्पीचलेस हो गए
बनारसी साड़ी में उर्वशी रौतेला का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. और जब ये खूबसूरत अदाकारा देसी अवतार में आती हैं तो फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं. उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में इन दिनों एक बार फिर उर्वशी रौतेला की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रहे हैं. पीले रंग की बनारसी साड़ी में उर्वशी चांद के टुकड़े से कम नहीं लग रही हैं.

दरअसल उर्वशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उर्वशी रौतेला रेड एंड येलो बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. अपने इस लुक के साथ उर्वशी ने गोल्डन कलर की हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई है. अपने इस अवतार में उर्वशी खूबसूरती को समेटे हुए देखी जा सकती हैं. बालों में जूड़ा और गजरा उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है, तो वहीं उनकी दिलकश अदाएं किसी को भी दीवाना बना सकती हैं. कुल मिलाकर अपने इस लुक में उर्वशी बहुत ही एलिगेंट और गॉर्जियस दिख रही हैं. 

उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर नजर डालें तो उनकी आंखों की खूबसूरती, अदाएं और उनकी सुंदरता फैंस का दिल चुरा रही हैं. यकीन मानिए इस अवतार में उर्वशी रौतेला को देखकर उनके चेहरे के नूर से आपके लिए भी नज़रे हटाना मुश्किल हो जाएगा. आंखों में लेंस, पिंक लिप्स और परफेक्ट मेकअप ने उर्वशी की ब्यूटी को एनहांस करने का काम किया है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर हुए कैप्शन के जरिये उर्वशी ने सभी को वर्ल्ड म्यूजिक डे की बधाई दी है. उर्वशी के इस देसी लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा कि, 'खूबसूरती आपकी आंखों में दिखती है', तो दूसरे ने लिखा कि, 'आपकी खूबसूरती को देखकर मैं स्पीचलेस हो जाता हूं'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Latest Photo, Urvashi Rautela New Video, Urvashi Rautela Instagram, Urvashi Rautela In Banarasi Saree, Urvashi Rautela In Saree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com