विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2021

उर्वशी रौतेला तोड़ रही थीं गुलाब की पंखुड़ी, फिर कैमरे की तरफ देख देने लगीं जबरदस्त लुक्स- देखें Video

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में गुलाब का फूल लेकर पोज देती दिखाई दे रही हैं.

उर्वशी रौतेला तोड़ रही थीं गुलाब की पंखुड़ी, फिर कैमरे की तरफ देख देने लगीं जबरदस्त लुक्स- देखें Video
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के फोटोशूट का वीडियो हुआ वायरल
  • उर्वशी रौतेला ने वाइन रेड ड्रेस में कराया फोटोशूट
  • हाथ में गुलाब का फूल लिये एक्ट्रेस ने दिये जबरदस्त पोज
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने लुक और स्टाइल से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. कई बार वह अपनी फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में भी आ जाती हैं. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह वाइन रेड बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस कभी हाथ में गुलाब लेकर उसकी पंखुड़ी तोड़ते हुए तो कभी कैमरे की तरफ देख जबरदस्त अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. 

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख 25 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो में उर्वशी रौतेला का अंदाज भी देखने लायक है. वीडियो में एक्ट्रेस हाथ में गुलाब का फूल लिये उसकी पंखुड़ी तोड़ते और पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. इसके बाद एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देखकर जबरदस्त लुक्स देती हैं. उनके स्टाइल को लेकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि उनका यह लुक फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 से जुड़ा हुआ है, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी एक्ट्रेस पहले शेयर कर चुकी हैं.

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के एक्टिंग करियर की बात करें तो इन दिनों वह मोहन भारद्वाज की फिल्म 'ब्लैक रोज' की शूटिंग में बिजी हैं. उनकी यह पहली द्विभाषी फिल्म होगी, जो कि मशहूर साहित्यकार शेक्सपियर के नाटक 'द मर्चेंट ऑफ वेनिस' पर आधारित है. इससे पहले उनकी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. उर्वशी रौतेला का कुछ दिनों पहले वीडियो सॉन्ग 'वो चांद कहां से लाओगी' भी रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग में वो टीवी स्टार मोहसिन खान के साथ दिखीं.
 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Photoshoot Video, Urvashi Rautela Photoshoot In Wine Red Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com