विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, बोलीं- ट्रंप हमारी रसोई में घुस गए हैं

ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ऐसा तंज कसा की नेटिजन्म पेट पकड़-पकड़ कर हंस रहे और इतनी गंभार बात को इस तरह पेश करने पर ट्विंकल की तारीफ भी कर रहे हैं.

ट्विंकल खन्ना ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, बोलीं- ट्रंप हमारी रसोई में घुस गए हैं
ट्विंकल खन्ना ने ट्रंप पर कसा तंज
Social Media
नई दिल्ली:

'बरसात' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना फिल्मी पर्दे से भले ही दूर हैं, लेकिन अपनी किताबों और सोशल मीडिया पोस्ट से लगातार सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अंतरराष्ट्रीय राजनीति और नेताओं के व्यवहार पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की. अपने पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो का जिक्र किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री के सामने पर्ल हार्बर पर टिप्पणी करते नजर आते हैं. ट्विंकल खन्ना ने दावा किया कि अब ट्रंप हमारी रसोई तक घुस चुका है. अभिनेत्री ने भारत की कूटनीति की तुलना गुजराती गरबा से करते हुए कहा कि यह सभी को साथ लेकर चलने और बिना किसी को आहत किए संतुलन बनाए रखने का तरीका है.

उन्होंने लिखा, "हाल ही में एक वीडियो में ट्रंप जापानी प्रधानमंत्री के सामने बैठे हैं और पर्ल हार्बर पर चुटकुला सुना रहे हैं. पिछली सरकारों में कूटनीति खूब फल-फूल रही थी, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे ट्रंप ने इसे देश से निकाल दिया हो. वहीं, मुझे हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ करनी ही पड़ेगी. वह पुतिन की पीठ थपथपा रहे हैं, ईरान के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, इजराइल के साथ सहमति में सिर हिला रहे हैं, ट्रंप को गले लगा रहे हैं और फोन पर बातचीत के जरिए खाड़ी देशों के साथ संबंध सुधार रहे हैं. इसे कहते हैं वैश्विक गरबा. सिर्फ गुजराती ही जानते हैं कि किसी को ठेस पहुंचाए बिना समूह में कैसे गोल-गोल घूमना है."

साथ ही ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में अपनी जीवनशैली और डाइट का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि वे ट्रंप की तुलना में गलत डाइट फॉलो कर रही हैं, क्योंकि उनके अंदर उतनी ऊर्जा नहीं है, जितनी ट्रंप के अंदर है. उन्होंने लिखा, खबरों के मुताबिक ट्रंप डाइट कोक और फ्राइड चिकन खाकर ही गुजारा करते हैं, शायद ही कभी व्यायाम करते हैं और 79 साल की उम्र में भी उनमें एक युवा ऑरंगुटान जैसी ऊर्जा है, जबकि वे सैन्य अभियान चलाते हैं, जापानियों को नाराज करते हैं और वैश्विक बाजारों को ध्वस्त कर देते हैं. जाहिर है, मैं गलत एक्सपर्ट की राय ले रही हूं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com