ऐसा बहुत ही कम हो पाता है कि टेलीविजन की एक्ट्रेस सिनेमा की दुनिया में कदम जमा पाएं. इस तरह के शाहरुख खान और विद्या बालन जैसे इक्का-दुक्का नाम ही सामने आ पाते हैं. जिन्होंने टीवी से शुरुआत कर बुलंदियों को छुआ. लेकिन अब ऐसी ही एक्ट्रेस है जिसके पास एक के बाद एक शानदार फिल्में हैं और ऐसी फिल्में जो बड़े प्रोडक्शन हाउस और बड़े सितारों के साथ है. आज ही इसकी फिल्म डकैत की एक झलक रिलीज हुई है और इसका टीजर भी जल्द ही रिलीज होगा. आप जानते हैं इस एक्ट्रेस का नाम? ये एक्ट्रेस है मृणाल ठाकुर. जो कुछ समय पहले कल्कि और सीता रामम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
मृणाल ठाकुर अब हिंदी और तेलुगु फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं. उनकी फिल्म डकैत की पहली झलक सामने आई है. इसमें वे अदिवि शेष के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट काफी दिलचस्प हैं. इसमें एक नाम अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 है जो 25 जुलाई को रिलीज होगी. इस तरह इस फिल्म का फैन्स को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है. वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है आएगी, जिसे 10 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मृणाल ठाकुर की फिल्मों में मैडॉक फिल्म्स की पूजा मेरी जान भी है, जिसमें हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी. इसके अलावा भंसाली प्रोडक्शंस की तुम हो तो भई शामिल है. यही नहीं, अल्लू अर्जुन और एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म में भी वह अहमन रोल करती दिखेंगी, इस फिल्म को साल 2027 में रिलीज किया जाएगा. मृणाल का सफर टीवी सीरियल मुझसे कुछ कहती…यह खामोशियां और कुमकुम भाग्य से शुरू हुआ, जहां उन्होंने अपनी मेहनत से दर्शकों का दिल जीता. कुमकुम भाग्य में उनके रोल ने उन्हें आईटीए अवार्ड भी दिलाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं