विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2024

पहाड़ों पर घास लाती हुई दिखीं एनिमल की भाभी 2, सादगी देख तृप्ति डिमरी के फैंस बोले- पहाड़ी गर्ल की खूबसूरती तो...

एनिमल में जोया का रोल निभाकर फैंस को दीवाना बनाने वाली तृप्ति डिमरी का एक सादगी भरा वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

पहाड़ों पर घास लाती हुई दिखीं एनिमल की भाभी 2, सादगी देख तृप्ति डिमरी के फैंस बोले- पहाड़ी गर्ल की खूबसूरती तो...
पहाड़ों पर घास लाती हुई दिखीं एनिमल की भाभी 2 तृप्ति डिमरी
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल में जबरदस्त कमाई करके कई रिकॉर्ड बनाए हैं. इस फिल्म ने जहां बॉबी देओल के करियर को नया मोड़ दिया है वहीं छोटे से लेकिन बेहद बेबाक रोल को निभाकर तृप्ति डिमरी  मशहूर हो गई हैं. फिल्म में तृप्ति डिमरी के ग्लेमरस रोल के चलते फैंस उनको भाभी कहने लगे हैं और तृ्प्ति इस फिल्म के जरिए नेशनल क्रश बन चुकी हैं. हाल ही में तृप्ति का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वो पहाड़ पर घांस की गठरी उठाए घूम रही हैं. उनकी खूबसूरती और सादगी देखकर फैंस उनके दीवाने हो उठे हैं.

तृप्ति डिमरी ने कुछ दिन पहले इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टा पर पोस्ट किया था. आपको बता दें कि तृप्ति उत्तराखंड की रहने वाली हैं और पहाड़ी लड़की होने के नाते वो पहाड़ों से काफी प्यार करती हैं. इस वीडियो में तृप्ति बेहद सिंपल कुर्ती और जीन्स में घास की गठरी उठाए गांव की पगडंडियों पर घूमती नजर आ रही हैं.

कैप्शन में उन्होंने लिखा है - पहाड़ी गर्ल फॉरेवर. ये वीडियो जहां तृप्ति के पहाड़ों से प्यार को दिखा रहा है वहीं इस ग्लैमरस बाला की सादगी भी लोगों को पसंद आ रही है. तृप्ति भले ही पर्दे पर बोल्ड किरदार निभाकर पॉपुलर हुई हैं लेकिन रियल लाइफ में वो काफी सादगी से रहती हैं.खुले बालों में हंसती हुई तृप्ति बेहद प्यारी लग रही हैं और फैंस इस वीडियो को देखकर तृप्ति पर प्यार बरसा रहे हैं. 

रातों रात बनी नेशनल क्रश 

तृप्ति ने एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाया था जो किसी खास वजह से उनके पास आती हैं. इस छोटे से लेकर खास किरदार के जरिए तृप्ति लोगों के दिलों दिमाग पर छा गई थी. फिल्म में रणबीर कपूर के दोस्त तृप्ति को भाभी 2 कहते हैं और उसी के चलते फैंस भी तृप्ति को भाभी कहने लगे हैं. फिल्म में तृप्ति का नाम जोया बहाव था. एनिमल से पहले तृप्ति ने फिल्म कला में काफी शानदार किरदार निभाया था. इस फिल्म में इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी रोल किया था. नेटफ्लिक्स पर आई इस फिल्म के जरिए लोगों को तृप्ति की शानदार एक्टिंग देखने को मिली थी और इसके बाद आई एनिमल में उनके बोल्ड रोल ने लोगों को हैरान कर डाला था.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripti Dimri, Trimti Dimri Video, Triptii Dimri, Tripti Dimri Video, Tripti Dimri Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com