- पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने निक जोनास के साथ शेयर की तस्वीर
- प्रियंका चोपड़ा को किया था ट्रोल
- सोशल मीडिया पर यूं आ रहे हैं रिएक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) वैसे तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं लेकिन हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात (Mehwish Hayat) को लेकर ये दोनों एक बार फिर खबरों में छाए हुए हैं. बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike) के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से 'जय हिंद' लिखा था, जिस पर उन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने घेरा था. अब हाल ही में मेहविश ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास के साथ अपनी एक तस्वीर शयेर की है, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं.
दीपिका पादुकोण ने पीवी सिंधू को दिया जवाब, कही ये बात
मेहविश (Mehwish Hayat) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'देखिए मुझे कौन मिला. न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मेन्स फाइनल में हिस्सा लेते वक्त. वो एक बात जिस पर हम दोनों ही सहमत थे कि हमारा सपोर्ट राफेल नडाल (Rafael Nadal) को था.' अब मेहविश के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बॉलीवुड की याद भी दिला रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें हाल ही में 'ब्यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस 2019 (Beautycon Festival Los Angeles 2019)' के दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा पर जमकर निशाना साधा था, हालांकि अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस ने बड़ी ही शांति से उसका जवाब भी दिया था. सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका (Priyanka Chopra) को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उनके देश के लिए किए गए ट्वीट को लेकर कहा था, 'प्रियंका तुम संयुक्त राष्ट्र की पीस गुडविल एम्बेसडर हो और तुम पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा दे रही हो. इसमें कोई रास्ता नहीं है. पाकिस्तानी होने के नाते, मेरे जैसे हजारों लोगों ने तुम्हें तुम्हारे बिजनेस में सपोर्ट किया है.'
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती हैं अक्षय कुमार की ये 5 फिल्में, 2020 की ईद से लेकर दीवाली तक पर कब्जा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पाकिस्तानी महिला के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मेरे पाकिस्तान में कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं. युद्ध के मैं बिल्कुल भी साथ नहीं हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं. इसलिए अगर मैंने उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो मुझसे प्यार करते हैं तो उसके लिए मैं माफी चाहती हूं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम सब एक जैसे हैं. एक मध्य मैदान में हम सबको चलना होगा. ठीक वैसे ही जैसा तुमने किया. जिस तरह से तुम अभी यहां मेरे पास आई हो, लड़की शोर मत मचाओ, हम सब यहां प्यार के लिए हैं.'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं