विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2022

शाहरुख खान ने इन 5 फिल्मों में किए थे नेगेटिव रोल, मूवी देखकर नफ़रत नहीं किंग खान से हो जाएगा इश्क

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं, उन्होंने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी है. रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख की गिनती इंडस्ट्री के रोमांटिक हीरोज में होती है.हालांकि शाहरुख कुछ फिल्मों में नेगेटिव रोल में भी नजर आए और इन फिल्मों को भी फैंस ने खूब प्यार दिया.

शाहरुख खान ने इन 5 फिल्मों में किए थे नेगेटिव रोल, मूवी देखकर नफ़रत नहीं किंग खान से हो जाएगा इश्क
नई दिल्ली:

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं, उन्होंने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी है. रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख की गिनती इंडस्ट्री के रोमांटिक हीरोज में होती है. शुरुआत में जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो उन्हें चॉकलेटी हीरो के रोल में नजर आए. हालांकि रोमांस किंग ने विलेन के रोल में भी खूब सुर्खियां बटोरी. रोमांटिक रोल में बाहें फैला कर उन्होंने प्यार को नई परिभाषा दी. उनका यह अंदाज खूब पसंद किया गया. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे',  'दिल से' और 'देवदास' जैसी फिल्मों से उन्होंने रोमांस किंग के रूप में खुद को स्थापित किया. हालांकि शाहरुख कुछ फिल्मों में नेगेटिव रोल में भी नजर आए और इन फिल्मों को भी फैंस ने खूब प्यार दिया. इन फिल्मों में शाहरुख को देख कर आपको भी उनके नेगेटिव शेड से प्यार हो जाएगा. आज हम शाहरुख ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...

डर 

डर 1993 की एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें SRK ने साइको-लवर का रोल किया था. फिल्म में उनकी लेडी लव किरण थी, इस रोल को जूही चावला ने किया था. फिल्म में दोनों ही एक्टर्स शानदार लगे थे. शाहरुख फिल्म में एक तरफा प्यार करने वाले प्रेमी के रोल में थे और पर्दे पर इस रोल को उन्होंने जीवंत कर दिया था. यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. 

बाजीगर

1993 में शाहरुख खान की एक और फिल्म बाजीगर आई थी. एक ऐसी फिल्म जो बदले की कहानी पर आधारित है. शाहरुख खान फिल्म में किलर के रोल में थे. वह एक के बाद एक मर्डर करते हैं और पूरे परिवार को बर्बाद कर देते हैं. उन्हें इस रोल में प्यार करें या नफरत फैंस भी कन्फ्यूज थे. यह शाहरुख द्वारा निभाई गई सर्वश्रेष्ठ भूमिका थी. 

अंजाम

यह फिल्म 1994 में डर और बाजीगर में शाहरुख के नेगेटिव रोल करने के बाद आई थी. यह एक और साइको-लव थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान विजय के रोल में थे. फिल्म में वह शिवानी से प्यार करते हैं, इस रोल में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं. जब वह उन्हें नहीं मिलती तो वह मेंटली डिस्टर्ब हो जाते हैं.

डॉन

यह फिल्म अमिताभ बच्चन की डॉन की रीमेक थी. शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टारकास्ट वाली इस फिल्म में किंग खान शानदार लगे थे.

रईस

यह एक बहुत ही अलग फिल्म थी, जिसमें वह नेगेटिव रोल में दिखे थे, हालांकि वह फिल्म के नायक थे. इस फिल्म में शाहरुख खान की को-स्टार पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान थीं. यह फिल्म भी शाहरूक की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. 

कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और अन्य सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर दिखाया जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top 5 Negative Roles Of Shahrukh Khan, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Films, Shah Rukh Khan All Movies, Shah Rukh Khan Instagram, Shah Rukh Khan News, Shah Rukh Khan Top Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com