विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 7 : सलमान खान ने उड़ाई Golmaal Again की धज्जियां

साल 2017 में जबरदस्त कमाई करने के मामले में 'गोलमाल अगेन' को पछाड़ा कर अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' नंबर वन पोजिशन पर आ गई है.

Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 7 : सलमान खान  ने उड़ाई Golmaal Again की धज्जियां
  • गोलमाल अगेन को पछाड़कर बॉलीवुड की नंबर वन फिल्म बनी 'टाइगर जिंदा है'
  • बाहुबली के बाद साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं
  • घरेलू सिनेमाघरों में कमाई 200 करोड़ के पार
नई दिल्ली: साल 2017 में जबरदस्त कमाई करने के मामले में 'गोलमाल अगेन' को पछाड़ा कर अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' नंबर वन पोजिशन पर आ गई है. 'बाहुबली 2' को छोड़ दिया जाए तो एक हफ्ते में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब 'टाइगर जिंदा है' बन गई है. 'गोलमाल अगेन' 205.67 करोड़ रुपए की लाइफटाइम बिजनेस की थी, लेकिन अब सलमान की फिल्म ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस टाइगर ने एक हफ्ते के भीतर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए डबल सेंचुरी मार दी और गुरुवार को 15.42 करोड़ की कमाई करके कुल 206.04 करोड़ रुपए कमा लिए.

पढ़ें: Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 7 : सलमान खान ने एक हफ्ते में कमाए करीब 300 करोड़

बता दें कि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ रु. कमा लिए हैं. घरेलू सिनेमाघरों में जहां अब तक कुल कमाई 206.04 के पास कर ली है तो वहीं ओवरसीज को जोड़ने पर करीब 300 करोड़ रुपए की कुल कमाई हो जाएगी. 'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ने की जानकारी फिल्म ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए दी. Tiger Zinda Hai Box Office Collection : फिल्म हुई हिट तो कैटरीना ने कह डाली ये बात
  सलमान की यह फिल्म दो दिन के भीतर ही 50 करोड़ पार कर लिया था तो वहीं 100 करोड़ की कमाई तीसरे दिन हुई थी. 150 करोड़ की कमाई चौथे दिन और 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सातवें दिन तक का इंतजार करना पड़ा. वैसे यह फिल्म सिर्फ देश में नहीं विदेश में भी धुआंधार कमाई कर रही है. सोमवार तक फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा की ओवरसीज कमाई कर डाली थी. वहीं, क्रिसमस के दिन फिल्म ने यूके (6.55 करोड़), ऑस्ट्रेलिया (4.71 करोड़) और न्यूजीलैंड (1.96 करोड़) को मिलाकर लगभग 13 करोड़ रुपये कमाए. VIDEO: एक्शन से लबरेज है सलमान की 'टाइगर जिंदा है'

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 7, Tiger Zinda Hai Box Office Collection, Tiger Zinda Hai, Box Office Collection, Salman Khan, Katrina Kaif, Golmaal Again, Tiger Zinda Hai Box Office Collection Salman Khan Rs. 200 Crore, Salman Khan Rs. 300 Crore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com