विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

टाइगर श्रॉफ ने बास्केटबॉल के गेम में मचा डाली धूम, इस अंदाज में की बास्केट Video कर देगा हैरान

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का बास्केटबॉल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, और उनका अंदाज देखकर होश उड़ जाएंगे...

टाइगर श्रॉफ ने बास्केटबॉल के गेम में मचा डाली धूम, इस अंदाज में की बास्केट Video कर देगा हैरान
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का वीडियो हुआ वायरल
  • टाइगर श्रॉफ का वीडियो हुआ वायरल
  • बास्केटबॉल खेलते नजर आए एक्टर
  • सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने जबरदस्त डांस और फिटनेस से इंडस्ट्री में अलग ही पहचान
बनाई है. अपने डांस स्टाइल और स्टंट्स से टाइगर श्रॉफ सबको हैरान कर देते हैं. एक बार फिर टाइगर श्रॉफ (Tiger
Shroff Video) अपने इसी अंदाज में नजर आ रहे हैं. दरअसल, टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो
शेयर किया है, इस वीडियो में एक्टर बास्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे टाइगर श्रॉफ दूसरी टीम के कंटेस्टेंट को बेहद आसानी से हराते नजर रहे हैं.

मुंबई के हालात को लेकर पूजा भट्ट को आया गुस्सा, Tweet में बोलीं- सीवर की तरह बदबू आती है...

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के इस जबरदस्त वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी स्किल्स की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में टाइगर की फिटनेस को देख फैन्स को काफी प्रेरणा भी मिल रही है. 'बागी' स्टार ने एक और फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि अब वह 'बागी 3 (Baaghi 3)' की शूटिंग कर रहे हैं. 

बिग बॉस में रोमांटिक अंदाज में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई, देखें Video

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म 'वॉर' में नजर आया था. एक्शन थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म फैन्स को खूब पसंद आई, इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया. इससे इतर टाइगर श्रॉफ अब फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड किरदार में नजर आएंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Video, Tiger Shroff Video Viral, Tiger Shroff Instagram, Video Viral, Viral Video, Tiger Shroff Action Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com