जहां यश राज फिल्म्स की ओर से टाइगर 3 में सलमान खान और शाहरुख खान के एक साथ आने की कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है, वहीं कई सीनियर ट्रेड सोर्सेज ने कहा है कि भारत के दो सबसे बड़े सुपरस्टार एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन एंटरटेनर में फिर से स्क्रीन स्पेस को शेयर करेंगे. टाइगर 3 मशहूर यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है. अब सुनने में आया है कि टाइगर 3 में सलमान और शाहरुख खान के सीन के लिए निर्माता एक बड़ा सेट बना रहे हैं और इसे बनाने में 45 दिन का समय लगेगा.
एक ट्रेड सोर्स ने बताया कि सलमान खान और शाहरुख खान टाइगर 3 में फिर से स्क्रीन पर दिखाई देंगे और आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा ने इसे फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट बनाने का प्लान बनाया है. यश राज फिल्म्स ने चुपचाप एक बड़ा सेट बनाने का काम शुरू कर दिया है जिसे बनाने में लगभग 45 दिन का समय लगेगा और फिर इस सीन को शूट किया जाएगा जिसमें सलमान और शाहरुख़ खान दिमाग को हिला देने वाले एक्शन को करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जब सलमान शाहरुख खान की मदद करने के लिए पठान में दिखाई दिए, तो सिनेमाघरों में एकाएक बहुत शोर-शराबा होने लगा और लोग अपने सबसे बड़ी सिनेमा आइडल को देखकर पागल हो गए. अब, टाइगर 3 में इसको फिर से दोहराया गया है और उम्मीद है कि सलमान और शाहरुख खान के क्रेजी, एड्रेनालाईन पंपिंग, हाई इंटेंसिटी वाले एक्शन सीन लोगों के दिमाग को हिला देंगे.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टाइगर 3 में सुपर स्पाई जोया के रूप में कैटरीना कैफ और खलनायक के रूप में इमरान हाशमी शामिल हैं. इस दिवाली पर इसको रिलीज किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं