विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2018

Thugs of Hindostan: अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए बोली तमिल-तेलुगू, Video हुआ वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) की जोड़ी पहली बार रूपहले परदे पर एक साथ नजर आने जा रही है.

Thugs of Hindostan: अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए बोली तमिल-तेलुगू, Video हुआ वायरल
तमिल-तेलुगू में भी आएगी अमिताभ और आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan)'
  • आमिर-अमिताभ हैं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में
  • दीवाली पर फिल्म होगी रिलीज
  • तमिल-तेलुगू में भी आ रही है फिल्म
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) की जोड़ी पहली बार रूपहले परदे पर एक साथ नजर आने जा रही है. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan)' में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी. यश राज फिल्म्स अपने मेगा एक्शन एडवेंचर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की रीच को बढ़ाना चाहती है, और इसके लिए वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को अब तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा. 

सपना चौधरी को टक्कर देने चलीं भोजपुरी एक्ट्रेस, 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर किया गजब डांस- देखें Video



आम्रपाली दुबे ने गुलाब के फूल के साथ किया ऐलान, छठ पूजा पर लेकर आएंगी ये सौगात- देखें Video

अमिताभ बच्चन और आमिर खान का एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें वे तमिल और तेलुगू में भी बात कर रहे हैं, इस तरह वे अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. दीवाली पर रिलीज होने की वजह से इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, और इसके चर्चा में रहने की एक बड़ी वजह बड़ी स्टारकास्ट भी है.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अनुपम खेर ने किया बर्थडे विश, जताई चाय पर चर्चा की इच्छा- देखें Video



तनुश्री दत्ता ने 10 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में लगाया नाना पाटेकर पर आरोप; 'सब जानते थे, लेकिन किया कुछ नहीं...'

वीडियो का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि दोनों अभिनेता तमिल और तेलुगू भाषाओं में बात करके फिल्म रिलीज की घोषणा कर रहे हैं. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के कैरेक्टर्स के लुक बहुत ही अलग किस्म के हैं, और इनके हॉलीवुड के कैरेक्टर्स से इंस्पायर होने की बात भी कही जा रही है. लेकिन आमिर खान के लुक ने तो बहुत ही ध्यान खींचा है जबकि अमिताभ बच्चन खुदाबख्श के किरदार में धांसू लगे हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thugs Of Hindostan, Thugs Of Hindostan Amitabh Bachchan, Thugs Of Hindostan Aamir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com