विज्ञापन

मॉनसून लव पर थॉमसन एंड्रयूज का खूबसूरत गाना रिलीज, ‘ओ हसीन’ आपको भी दिलाएगा पुराने प्यार की याद

बॉलीवुड के बड़े म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके सिंगर, कंपोजर और वोकल अरेंजर थॉमसन एंड्रयूज अब अपनी आवाज और संगीत के एक नए रंग के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं. ए.आर. रहमान और प्रीतम जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम करने के बाद थॉमसन ने अब अपने सोलो म्यूजिक करियर की ओर एक खास कदम बढ़ाया है.

मॉनसून लव पर थॉमसन एंड्रयूज का खूबसूरत गाना रिलीज, ‘ओ हसीन’ आपको भी दिलाएगा पुराने प्यार की याद
थॉमसन एंड्रयूज का खूबसूरत गाना रिलीज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बड़े म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके सिंगर, कंपोजर और वोकल अरेंजर थॉमसन एंड्रयूज अब अपनी आवाज और संगीत के एक नए रंग के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं. ए.आर. रहमान और प्रीतम जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम करने के बाद थॉमसन ने अब अपने सोलो म्यूजिक करियर की ओर एक खास कदम बढ़ाया है. उनका नया रोमांटिक सिंगल ‘ओ हसीन' रिलीज़ हो चुका है और मॉनसून के इस खूबसूरत मौसम में प्यार, यादों और भावनाओं की एक दिल छू लेने वाली कहानी बयां करता है.

थॉमसन एंड्रयूज का दो दशकों से ज्यादा लंबा करियर रहा है. वह बतौर सिंगर, वोकल अरेंजर और कंपोजर कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं. उन्होंने ए.आर. रहमान और प्रीतम  जैसे नामचीन संगीतकारों के साथ काम किया है. हाल ही में वह शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2' में वोकल अरेंजर और सिंगर के तौर पर जुड़े थे. वहीं, वह जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर ‘हैवान' में भी प्रीतम के साथ अपने म्यूज़िकल एसोसिएशन को आगे बढ़ाते नजर आएंगे. ‘ओ हसीन' के जरिए थॉमसन पहली बार अपने संगीत और अपनी आवाज को पूरी तरह अपने नाम से सामने ला रहे हैं. प्यार, तड़प, याद और किसी खास शख्स से जुड़ी भावनाओं को समेटे यह गाना मॉनसून के रोमांस को और भी खूबसूरत बना देता है. गाने में उस एहसास को पकड़ने की कोशिश की गई है, जब किसी की याद आपको फिर से उसी प्यार में डुबो देती है और उस रिश्ते के जरिए आप खुद को भी थोड़ा और समझने लगते हैं.

यह भी पढ़ें- 36 साल पुराना यह देशभक्ति गीत है पाकिस्तानी गाने की कॉपी, आनंद- मिलिंद ने दिया था संगीत, आज भी सुनते हैं लोग

‘ओ हसीन' खुद से जुड़ने का एहसास देता है
 अपने गाने के बारे में बात करते हुए थॉमसन एंड्रयूज कहते हैं, “‘ओ हसीन' मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उस प्यार को सेलिब्रेट करता है जो किसी खूबसूरत पल के गुजर जाने के बाद भी आपके दिल में बना रहता है. यह किसी खास शख्स को याद करने, दोबारा प्यार में पड़ने और उस रिश्ते के जरिए खुद के नए पहलुओं को जानने की कहानी है. मैं चाहता था कि गाना श्रोताओं को उन निजी और खूबसूरत भावनाओं से जोड़ सके, जो उन्हें उनके अपने किसी खास इंसान की याद दिलाएं. साथ ही, यह प्यार करने और खुद के साथ एक गहरा कनेक्शन महसूस करने की खुशी को भी सेलिब्रेट करता है. मॉनसून अपने आप में बेहद रोमांटिक मौसम है और मुझे लगा कि प्यार, गर्मजोशी, नॉस्टैल्जिया और longing से भरे इस गाने को रिलीज़ करने के लिए इससे बेहतर मौसम नहीं हो सकता.”

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Song, Love Song, Love Songs, Romantic Song, Romantic Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com