बॉलीवुड के सेलेब्स अपनी बचपन की फोटो सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाते रहते हैं. वहीं इन अनसीन फोटो को देखकर फैंस हैरान होते रहते हैं. इसी बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर आई है, जिसमें एक बच्चा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर में से एक अमिताभ बच्चन को देखकर एक सच्चे फैन की तरह रिएक्शन देता दिख रहा है. हालांकि यह आम बात है. लेकिन यही बच्चा आज दुनिया के सबसे हैंडसम लोगों में गिना जाता है. इतना ही नहीं यह मोस्ट हैंडसम मैन का खिताब भी अपने नाम कर चुका है.
क्या आप इस बच्चे को पहचान पाए. नहीं तो हम आपको बताते हैं यह और कोई नहीं नीली आंखों से फैंस को दीवाना बनाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन हैं, जिसके डांस और एक्टिंग की आज दुनिया दीवानी है. ऋतिक रोशन ने यह फोटो एक्टर अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर शेयर की थीं. इस फोटो में वह अमिताभ को स्क्रिप्ट पढ़ते हुए हैरानी से देखते हुए नजर आ रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बचपन में भी डांस के दीवाने थे ऋतिक
आज ही नहीं ऋतिक बचपन में भी डांस के दीवाने थे. एक्टर ने अपनी एक और बचपन की फोटो फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें वह अपने मां पिंकी रोशन के सामने डांस स्टेप करते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो को देखकर फैंस ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है. इसके अलावा उन्होंने श्रीदेवी के साथ भी अपनी एक बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ हंसते हुए नजर आ रहे थे.
इस फोटो के कैप्शन में ऋतिक ने बताया था कि यह उनकी पहली बार एक्टिंग करने की फोटो है, जिस वक्त वह बेहद नर्वस थे. हालांकि श्रीदेवी ने उनकी काफी मदद की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं