विज्ञापन

ना शोर शराबा, ना प्रमोशन, फिर भी 63 की उम्र में इस एक्ट्रेस का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 11 दिन में 363 प्रतिशत प्रॉफिट में है फिल्म

63 साल की सीनियर एक्ट्रेस की देसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने बिना बड़े स्टार्स के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और मेकर्स को 363 प्रतिशत का तगड़ा मुनाफा दिलाया.

ना शोर शराबा, ना प्रमोशन, फिर भी 63 की उम्र में इस एक्ट्रेस का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 11 दिन में 363 प्रतिशत प्रॉफिट में है फिल्म
63 साल की एक्ट्रेस ने खुद के दम पर हिट की फिल्म
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े स्टार्स और भारी बजट को सफलता की गारंटी माना जाता है, लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग है. 63 साल की सीनियर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार की एक सादगी भरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि बड़े स्टार्स भी पीछे छूट गए. ना फिल्म में कोई बड़ा मेल सुपरस्टार है और ना ही टिकट के दाम बढ़ाए गए, फिर भी कमाई लगातार रफ्तार पकड़ती चली गई. दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को सीधा 50 करोड़ क्लब तक पहुंचा दिया. इस सरप्राइज हिट फिल्म का नाम है ‘थाई किझावी'. तमिल सिनेमा में इस वक्त ‘थाई किझावी' की जबरदस्त चर्चा हो रही है.

10 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई

‘थाई किझावी' ने रिलीज के साथ ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली. पहले दिन फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये की ओपनिंग ली. दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और वीकेंड पर सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. शनिवार और रविवार को फिल्म ने करोड़ों में कमाई की और शानदार ग्रोथ दर्ज की. खास बात ये रही कि वीकडेज में भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी. दस दिनों के अंदर फिल्म का नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया.

ये भी पढ़ें- राकेश रोशन की वो फिल्म, जो बनीं 1990 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, रिलीज के बाद एक्ट्रेस को हुआ पछतावा

दुनियाभर में 50 करोड़ क्लब में एंट्री

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘थाई किझावी' ने वर्ल्डवाइड 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 41 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जबकि ओवरसीज मार्केट से भी बढ़िया कमाई हुई. सीमित बजट में बनी इस फिल्म के लिए ये आंकड़े बेहद बड़े माने जा रहे हैं. कम लागत और शानदार कमाई की वजह से मेकर्स को करीब 363 प्रतिशत का तगड़ा मुनाफा हुआ है.

देसी कहानी और दमदार एक्टिंग बनी असली हीरो

ये फिल्म एक ग्रामीण बैकड्रॉप पर बनी कॉमेडी ड्रामा है. कहानी एक बुजुर्ग और कभी बेहद आत्मनिर्भर रही महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अब बीमारी की वजह से बिस्तर पर है. उसके तीन बेटे उसे किसी भी तरह जिंदा रखना चाहते हैं ताकि वो उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर सकें. इसी सिचुएशन से फिल्म में इमोशन और सिचुएशनल कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है. राधिका सरथकुमार ने अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान डाल दी है और दर्शक उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मीना कुमारी की बॉडी डबल थीं ये एक्ट्रेस, भोजपुरी फिल्मों में बनाया दबदबा, रामानंद सागर की रामायण से बदली किस्मत

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thaai Kizhavi, Thaai Kizhavi Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com