सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. जैसे ही तस्वीरें सामने आ रही हैं लोग उन्हें पहचानने की जद्दोजहद में जुट जा रहे हैं. अब तक आपने कई फिल्मी सितारों के बचपन की फोटो को इंटरनेट पर देखा होगा. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम आपके लिए एक और सेलेब्रिटी के बचपन की फोटो लेकर आए हैं, जिनका नाम बताने में यकीनन आपके तोते उड़ जाएंगे.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के बचपन की फोटो जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो में वे अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं. फोटो में इन्हें अपनी मां के कंधे पर बैठे हुए देखा जा सकता है. तस्वीर में बच्ची खिलखिलाकर हंस रही है. क्या हुआ पहचान पाए आप इन्हें? अगर नहीं तो बता दें कि ये एक्ट्रेस हॉलीवुड में भी काम कर चुकी है. अब भी नहीं पहचाना? तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं. फोटो में नजर आने वाली बच्ची और कोई नहीं बल्कि हुमा कुरैशी हैं. फोटो में हुमा कुरैशी अपनी मां के कंधे पर बैठी नजर आ रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हुमा कुरैशी ने सुपरहिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वसेपुर' से बॉलीवुड में कदम रहे थे. इसके बाद हुमा कई हिट फिल्मों में नजर आईं. हुमा कुरैशी हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में भी दिखाई दी हैं. हुमा के भाई साकिब सलीम भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं. वे 'मेरे डैड की मारुती' में बतौर हीरो देखे गए थे.
ये भी देखें: मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी आईं नजर, मैंचिंग क्रॉप टॉप के साथ बैगी पैंट्स में दिखीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं