Fatima Sana Shaikh Childhood Photo: बॉलीवुड सितारों के फैंस को उनकी एक झलक भी दिख जाए, तो उनका दिन बन जाता है. अपने स्टार्स की फोटोज और वीडियोज का फैंस को सोशल मीडिया के इस जमाने में बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी दौरान बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस की बचपन (Bollywood Actress Childhood Photo) की फोटो सामने आई है, जिसमें वे अपनी मां के साथ दिख रही हैं. यह एक्ट्रेस बॉलीवुड के एक सुपरस्टार के साथ अपने लिंक-अप को लेकर भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
कौन है यह बॉलीवुड एक्ट्रेस?
फोटो तो सामने आ गई है, लेकिन इस फोटो में ये कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, यह बता पाना उनके फैंस के लिए आसान नहीं है. सोशल मीडिया में यह फोटो वायरल हो गई है और फैंस उन्हें पहचानने की अब भी कोशिश ही कर रहे हैं. दरअसल यह फोटो किसी और की नहीं, बल्कि फातिमा सना शेख की है. फोटो में वे पढ़ाई करते हुए रो रही हैं. उनकी मां भी उनके साथ बैठी हुई हैं. लोगों को यह फोटो बहुत हुई क्यूट लग रही है और वे इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं.
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख एक टैलेंटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म चाची 420 से की थी. उन्हें असली पहचान दंगल में गीता फोगाट के रोल से मिली, जहां उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. इसके बाद उन्होंने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, लूडो और सैम बहादुर जैसी फिल्मों में काम किया. फातिमा अपने अलग और दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं