विज्ञापन
This Article is From May 18, 2023

चेहरे पर मुस्कान और क्यूटनेस समेटे यह लड़का बना परदे का सबसे ताकतवर सुपरहीरो, हाथों से निकलते हैं लोहे के पंजे- बूझो तो जानें

सुपरहीरो के किरदार को 17 साल तक निभाना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन इस फोटो में नजर आ रहे इस लड़के ने परदे पर इस चमत्कार को कर दिखाया है. पहचान पाए इसे.

चेहरे पर मुस्कान और क्यूटनेस समेटे यह लड़का बना परदे का सबसे ताकतवर सुपरहीरो, हाथों से निकलते हैं लोहे के पंजे- बूझो तो जानें
इस फोटो में नजर आ रहे इस क्यूट लड़के को पहचाना क्या
नई दिल्ली:

मुस्कुराते हुए इस मासूम चेहरे को देखकर ही प्यार लुटाने का मन करता है. ऐसी खुशनुमा सी शक्ल और प्यारे से बचपन पर कौन न बलइयां लेने पर मजबूर होगा. क्या आप जानते हैं ये छोटा सा बच्चा कौन है? ये वही एक्शन हीरो है जिसका नाम सिर्फ एक किरदार के दम पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया. सिर्फ नाम ही दर्ज नहीं हुआ, वही किरदार इस कलाकार की पहचान भी बन गया है. ये दिग्गज कलाकार कोई और नहीं फिल्मी पर्दे पर वुल्वरिन का दमदार किरदार अदा करने वाले एक्टर ह्यू जैकमैन हैं. जिन्होंने अपने बचपन की ये तस्वीर शेयर की है. ये उस वक्त की तस्वीर है जब उनकी उम्र आठ साल की थी. तब भला ये कौन कह सकता था कि ये क्यूट सी शक्ल वाला बच्चा पर्दे पर सख्त वुल्वरिन के रूप में दिखाई देगा. ह्यू जैकमैन 54 वर्ष के हैं. 

ह्यू जैकमेन की इस पिक को देखकर फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो रहे हैं. बहुत सारे फैन्स ने इस तस्वीर के जवाब में ही सो क्यूट लिख कर कमेंट किया है. एक फैन ने इस पिक को देखकर लिखा है मिनी वूल्वरिन. एक यूजर ने ये भी लिखा है कि तब इन्हें कहां अंदाजा होगा कि ये बड़े होकर क्या करने वाले हैं. कुछ यूजर्स को इस पिक में अपने फेवरेट स्टार ह्यू जैकमैन की स्माइल बहुत पसंद आ रही है.

सबसे लंबे समय तक लाइव एक्शन मारवल कैेक्टर को प्ले करने का रिकॉर्ड बना चुके ह्यू जैकमैन डेडपूल 3 में भी अपने फेमस किरदार वुल्वरिन के रूप में ही नजर आएंगे. ह्यू जैकमैन ने 2000 से 2017 तक लोगन/वुल्वरीन का किरदार निभाया है. यह किरदार उन्होंने एक्स मैन सीरीज में निभाया है. कुछ दिन पहले ही इस फिल्म से जुड़े कुछ अपडेट उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए थे. इस पोस्ट में उन्होंने ये भी बताया था कि वो रोजाना ऐसी डाइट ले रहे हैं जिससे 8 हजार कैलोरी एक ही दिन में खा सकें. ऐसा इसलिए कि रयान रेनॉल्ड्स के साथ डेडपूल 3 वो भी खास नजर आना चाहते हैं. मसल्स बनाने के लिए वो खास डाइट ले रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hugh Jackman, Hugh Jackman Wife, Hugh Jackman Net Worth, Hugh Jackman Height, Hugh Jackman Age, Hugh Jackman Wolverine, Hugh Jackman Movies In Order, Hugh Jackman Movies Netflix, Hugh Jackman Instagram, Hugh Jackman Logan, Hugh Jackman In X Men Series, Hollywood, Hollywood News In Hindi, Hollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com