बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने अपने दम पर नाम कमाया लेकिन बाद में शोबिज की दुनिया छोड़ दी, शादी कर ली और अलग करियर की तलाश में दूसरे देश चले गए. आज हम एक ऐसी ही पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे जिन्होंने ना केवल फिल्मों में काम किया बल्कि टेलीविजन पर भी एक पॉपुलर नाम बनीं. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना की.
पद्मा खन्ना एक एक्ट्रेस, डांसर और डायरेक्टर हैं जो रामानंद सागर के महाकाव्य टीवी शो 'रामायण' (1987-88) में रानी कैकेयी का रोल निभाने के बाद घर घर में पहचानी जाने लगीं. पद्मा खन्ना ने 1970 और 1980 के दशक में हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया. उन्हें फिल्म 'सौदागर' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए भी याद किया जाता है जिसमें उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पद्मा खन्ना ने एन.टी.रामाराव के साथ दो तेलुगु फिल्मों 'देसोदराकुलु' और 'राजपुत्र रहस्यम' में भी काम किया है. उन्होंने उड़िया फिल्म 'साक्षी गोपीनाथ' (1978) में भी काम किया. पद्मा खन्ना एक प्रोफेशनल डांसर हैं और उन्होंने 7 साल की उम्र में पंडित बिरजू महाराज से सीखना शुरू किया था. पद्मा खन्ना का जन्म बनारस में हुआ था और उन्हें अभिनेत्री पद्मिनी और वैजयंतीमाला के सजेशन पर बॉलीवुड में काम मिला था.
पद्मा खन्ना ने 1962 में भोजपुरी फिल्म 'गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था. उन्हें बड़ा ब्रेक 1970 में मिला जब उन्होंने 'जॉनी मेरा नाम' में कैबरे डांसर का रोल किया. उन्होंने 'लोफर', 'जान-ए-बहार' और 'पाकीजा' सहित कई दूसरी फिल्मों में भी बतौर डांसर काम किया. शुरुआत में मीना कुमारी के लिए बॉडी डबल के तौर पर भी काम किया.
पद्मा खन्ना ने न्यूयॉर्क शहर के एवरी फिशर हॉल में महाकाव्य रामायण पर बेस्ड म्यूजिकल में कोरियोग्राफी और एक्टिंग भी की. इसका डायरेक्शन उनके पति जगदीश एल सिडाना ने किया था. पद्मा खन्ना ने 2004 में 'नाहिर हटल जया' नाम की एक भोजपुरी फिल्म का डायरेक्शन भी किया.
पद्मा खन्ना ने दिवंगत फिल्म डायरेक्टर जगदीश एल सिदाना से शादी की और यह कपल 1990 के दशक में अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में चला गया. शादी के बाद पद्मा खन्ना ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया. आज उनकी अमेरिका में कथक अकादमी है. उनके बच्चे अकादमी चलाने में उनकी मदद करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं