विज्ञापन

71 साल पुराना गाना, बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड फिल्मों मे भी पाया मुकाम, राज कपूर की अदायगी, मुकेश की आवाज, शैलेंद्र के शब्दों का दिखा जादू

हिंदी सिनेमा में आज हम एक ऐसे गाने की बात करेंगे जो 71 साल पहले आया था, लेकिन इस गाने का जादू ऐसा कि इसने सिर्फ बॉलीवुड मे ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों मे भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

71 साल पुराना गाना, बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड फिल्मों मे भी पाया मुकाम, राज कपूर की अदायगी, मुकेश की आवाज, शैलेंद्र के शब्दों का दिखा जादू
71 साल पहले आया ये गाना हॉलीवुड फिल्म का भी बना हिस्सा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हुए हैं जो महज गाने नहीं रहते हैं, बल्कि उस दौर की पहचान बन जाते हैं जो सालों बाद भी लोगों के जहन और यादों में जिंदा रहते हैं. आज हम बात करेंगे 71 साल पुराने एक ऐसे ही गाने की जिसने पूरी दुनिया में अपने संगीत का जादू चलाया. ये गाना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों मे ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म में भी लिया गया है. 1955 में आया ये गाना आज भी उतना ही खास लगता है, जितना अपने दौर में था. इसके बोल, संगीत और इसको गाने वाले की आवाज ने ऐसा मेल बिठाया कि सालों बाद भी इस गाने के बजते ही दिल उस दौर में चला जाता है. 

राज कपूर का गाना

1955 में राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' का गाना 'मेरा जूता है जापानी' एक ऐसा ही गाना है. इस गाने में राज कपूर सिर पर टोपी लिए और सिर पर एक ठंडा लिए रास्ते में जाते हुए इस गाने को गाते हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि करीब 71 साल पुराने इस गाने की गूंज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि हॉलीवुड फिल्म में भी ये गाना बजाया गया था. 'मेरा जूता है जापानी' को राज कपूर पर फिल्माया गया था, लेकिन इस गाने को अपनी आवाज से हमेशा-हमेशा के लिए मुकेश ने अमर बनाया. गाने के बोल मशहूर गीतकार शैलेंद्र ने लिखे थे और इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था. 

ये भी पढ़ें: 56 साल पुराना गाना, जिसमें है आशिकों के दिल की पुकार, लता मंगेशकर की आवाज में सदाबहार

क्या है गाने की खासियत 

गाने के बोलों की बात करें तो इसकी शुरुआत ही ऐसी है कि जो आज भी लोगों को तुरंत याद आ जाती है. इसमें जूता जापानी है, पतलून अंग्रेजी और टोपी रूसी, लेकिन इसके बाद भी दिल हिंदुस्तानी है. यही इस गाने की खासियत है कि सब कुछ अलग-अलग देशों का पहनने के बाद भी दिल हिंदुस्तानी है. 

मुकेश की आवाज ने हॉलीवुड में बनाई जगह

इस गाने को सदाबहार बनाने में राज कपूर का अभिनय के साथ मुकेश की आवाज ऐसी जुड़ी की ये दर्शकों के दिल में बस गई. 'मेरा जूता है जापानी' में उनकी आवाज ने राज कपूर के किरदार को एक अलग रंग दिया. इस गाने के बजते है अल्हड़ से राज कपूर का चेहरा सामने आ जाता है. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे साल 2016 में आई हॉलीवुड फिल्म 'Deadpool' में भी इस्तेमाल किया गया. फिल्म के शुरुआती हिस्से में यह गाना सुनाई देता है. बता दें कि फिल्म 'श्री 420' की तो ये अपने दौर की हिट फिल्मों मे शामिल थी. 

<p><strong> ये Video भी देखें: बिग बॉस में जा रही हैं रिया अहीर </strong><iframe allowtransparency="true" frameborder="0" height="402" scrolling="no" src="https://ndtv.in/video/embed-player/category/embed/site/classic/id/1151738/autostart/0/pWidth/100/pHeight/100" width="650"></iframe></p>

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi News, Hindi Songs, Raj Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com