विज्ञापन

भूत बंगला में 58 साल के अक्षय कुमार का पापा बना ये 49 साल का एक्टर, 120 करोड़ की फिल्म में देख तमाशा उम्र का

Akshay Kumar Father in Bhooth Bangla: भूत बंगला में एक ऐसा कास्टिंग ट्विस्ट देखने को मिला है, जहां उम्र में छोटा एक्टर बड़े स्टार के पिता के रोल में नजर आ रहा है और दर्शकों को चौंका रहा है.

भूत बंगला में 58 साल के अक्षय कुमार का पापा बना ये 49 साल का एक्टर, 120 करोड़ की फिल्म में देख तमाशा उम्र का
Akshay Kumar Father in Bhooth Bangla: भूत बंगला में 58 साल के अक्षय कुमार का पिता बना ये 49 वर्षीय एक्टर
नई दिल्ली:

Akshay Kumar Father in Bhooth Bangla: फिल्म भूत बंगला रिलीज होते ही एक ऐसी कास्टिंग सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. स्क्रीन पर एक ऐसा रिश्ता दिखाया गया है, जो असल जिंदगी के हिसाब से बिल्कुल उल्टा है. जहां एक सुपरस्टार लीड रोल में नजर आ रहा है, वहीं उससे उम्र में छोटा एक्टर उसका पिता बनकर सामने आया है. यही नहीं, ये वही चेहरा है जिसे दर्शक कभी रानी मुखर्जी के साथ रोमांटिक फिल्मों में देख चुके हैं. यही वजह है कि फिल्म की कहानी से ज्यादा इसकी कास्टिंग चर्चा में आ गई है और लोग इस अनोखे ट्विस्ट को लेकर खूब बातें कर रहे हैं.

आखिर कौन है ये एक्टर

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म में 58 साल के अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, जबकि उनके पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं 49 साल के जिशु सेनगुप्ता. असल जिंदगी में उम्र का फर्क उल्टा है, लेकिन स्क्रीन पर ये रिश्ता कहानी को एक अलग ही दिलचस्प मोड़ देता है.

ये भी पढ़ें- भूत बंगला से 61 साल पहले आई थी ये भूत बंगला, एक्टर बना डायरेक्टर, बनीं भारत की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म

टीवी से शुरू हुआ सफर

Latest and Breaking News on NDTV

जिशु सेनगुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो महाप्रभु से की थी. इस शो में उन्होंने चैतन्य महाप्रभु का किरदार निभाया और यहीं से उन्हें पहचान मिली. शुरुआती दिनों में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी. उनके करियर का टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने मशहूर डायरेक्टर रितुपर्णो घोष के साथ काम किया. अबोहोमान, नौकाडूबी और शोब चरित्रो कल्पोनिक जैसी फिल्मों ने उन्हें नई पहचान दी और उन्हें एक मजबूत एक्टर के तौर पर स्थापित किया.

बॉलीवुड और साउथ में भी बनाई पहचान

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदी सिनेमा में उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस द फॉरगॉटन हीरो से कदम रखा. इसके बाद मणिकर्णिका और अंतिम द फाइनल ट्रूथ जैसी फिल्मों में नजर आए. वहीं साउथ की फिल्मों में भी उन्होंने श्याम सिंघा रॉय और सीता रामम जैसी फिल्मों से अपनी छाप छोड़ी.

कभी बने हीरो, अब बने पिता

Latest and Breaking News on NDTV

एक समय था जब जिशु सेनगुप्ता मर्दानी सीरीज में रानी मुखर्जी के साथ उनके पति के रोल में नजर आए थे और उनके साथ रोमांटिक फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. अब वही एक्टर भूत बंगला में अक्षय कुमार के पिता बनकर एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. जिशु ने अपने करियर में हर तरह के रोल किए हैं. राजकाहिनी में कॉन्ट्रैक्ट किलर से लेकर ब्योमकेश ओ चिरियाखाना में डिटेक्टिव तक, उन्होंने हर किरदार में खुद को ढाला है. यही वजह है कि आज वो इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में गिने जाते हैं.

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम को गलत तरीके से दिखाया गया', राम गोपाल वर्मा का आदित्य धर की फिल्म पर सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com