बॉक्स ऑफिस पर कहर मचा रही धुरंधर 2 जहां ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और दर्शकों के बीच जबरदस्त पसंद की जा रही है, वहीं अब इस फिल्म पर विवाद भी गहराने लगा है. मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने राइटर हुसैन जैदी के यूट्यूब पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ऐसा बयान दिया है, जिसने फिल्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है. खास बात ये है कि उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की, लेकिन दाऊद इब्राहिम के किरदार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि फिल्म में जो दिखाया गया है, वो उनकी जानकारी से मेल नहीं खाता नहींऔर यही बात अब लोगों के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई है.
क्या बोले राम गोपाल वर्मा
हुसैन जैदी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'जिस एक चीज से मैं सहमत नहीं हूं, वो ये है कि दाऊद इब्राहिम को जिस तरह दिखाया गया है, मुझे लगता है कि उसे गलत तरीके से पेश किया गया है. 'ऐसा नहीं है कि मैं पूरे अधिकार के साथ ये कह सकता हूं, लेकिन जो मैं जानता हूं, उसके हिसाब से ये बात मेल नहीं खाती. मेरी जानकारी के मुताबिक दाऊद इब्राहिम कई सालों से सक्रिय नहीं है. वो अपनी मर्जी से इनएक्टिव है, क्योंकि उसने बहुत पहले ही सब कुछ करना बंद कर दिया था. मुझे लगता है कि उसने करीब 20 साल पहले अपराध की दुनिया से दूरी बना ली थी. ऐसे मामलों में कोई भी पूरी सच्चाई नहीं जान सकता. कोई ये साबित नहीं कर सकता कि यही सच है, और न ही इसे पूरी तरह गलत साबित किया जा सकता है.'
फिल्म की तारीफ लेकिन उठाए सवाल
राम गोपाल वर्मा ने साफ कहा कि उन्हें धुरंधर 2 का बाकी हिस्सा काफी पसंद आया. उन्होंने फिल्म की कहानी और निर्देशन की तारीफ की. लेकिन उनका मानना है कि दाऊद इब्राहिम के किरदार को जिस तरह दिखाया गया है, वो उनकी जानकारी के अनुसार सही नहीं लगता.
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
धुरंधर 2 एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के रोल में नजर आते हैं. फिल्म में उनकी जर्नी दिखाई गई है, जहां वो एक आम इंसान से जासूस बनकर पाकिस्तान में मिशन पूरा करता है. इसके साथ ही अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Bhoot Bangla Live Update: सिनेमाघरों में आई अक्षय कुमार की भूत बंगला, जानें कैसी है फिल्म, कितनी कमाई की अब तक कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं