Hindi Cinema First Horror Comedy: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी उनकी मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला (Bhoot Bangla)', शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू की तिकड़ी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय की इस फिल्म का नाता इतिहास से भी जुड़ा है. 61 साल पहले भी बॉलीवुड में एक 'भूत बंगला' बन चुकी है, जो भारत की पहली 'हॉरर-कॉमेडी' फिल्म मानी जाती है. आइए जानते हैं उस फिल्म और उस दिग्गज एक्टर के बारे में जिसने इस जॉनर की शुरुआत की थी.
किस एक्टर ने बनाई थी पहली 'भूत बंगला'

साल 1965 में आई फिल्म 'भूत बंगला' के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन महमूद का हाथ था. हैरानी की बात यह है कि महमूद ने इस फिल्म में न सिर्फ लीड रोल निभाया था, बल्कि उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था. महमूद साहब उस दौर के इतने बड़े स्टार थे कि लोग उन्हें फिल्म का असली हीरो मानते थे. उन्होंने अपनी फिल्म में तनुजा और नासिर हुसैन जैसे बड़े कलाकारों को कास्ट किया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने खोला राज, बताया स्टार्स के बॉडीगार्ड की करोड़ों कमाई का असली सच
भारत की पहली 'हॉरर-कॉमेडी' का टैग

आज हम 'भूल भुलैया' या 'स्त्री' जैसी फिल्में देखते हैं, लेकिन इसकी नींव महमूद ने 1965 में ही रख दी थी. उस जमाने में लोग हॉरर फिल्मों से डरते थे, लेकिन महमूद ने डर के साथ हंसी का तड़का लगाया. पुरानी 'भूत बंगला' का संगीत महान आरडी बर्मन ने दिया था. दिलचस्प बात ये है कि पंचम दा ने इस फिल्म में एक छोटा सा रोल भी निभाया था. फिल्म की कहानी की बात करें, तो एक ऐसे पुराने बंगले की थी जहां हत्याएं होती हैं और लोग डर के साये में रहते हैं, लेकिन महमूद का किरदार 'मोहन कुमार' अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते हुए केस सुलझाता है.
क्या अक्षय कुमार की फिल्म से कोई कनेक्शन है

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा है कि यह पुरानी फिल्म की रीमेक नहीं है, बल्कि एक पूरी तरह से फ्रेश कहानी है. हालांकि, नाम वही होने के कारण पुराने दौर के फैंस को महमूद की याद आ गई है. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड टूटते हैं. 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में इनका जलवा हम पहले ही देख चुके हैं. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है, लेकिन अगर आप ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते तो आज रात (16 अप्रैल, रात 9 बजे) से इसके पेड प्रिव्यूज शुरू हो रहे हैं.
ये भी पढे़ं- हेमा मालिनी की कजिन है ये एक्ट्रेस, शबनम बन रातोंरात बॉलीवुड में किया दबदबा, फैंस कहेंगे- ड्रीम गर्ल की परछाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं