विज्ञापन

The Odyssey Box Office: बॉक्स ऑफिस पर जारी है द ओडिसी का तूफान, चार दिन में कमाए 2700 करोड़

The Odyssey Box Office Collection: द ओडिसि होमर की इसी नाम की किताब पर बेस्ड है. फिल्म में ओडिसियस के 10 साल की कहानी दिखाई गई है. इस कहानी में दर्शकों की दिलचस्पी सीधे सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ नजर आ रही है.

The Odyssey Box Office: बॉक्स ऑफिस पर जारी है द ओडिसी का तूफान, चार दिन में कमाए 2700 करोड़
The odyssey Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मची द ओडिसी की धूम
Social Media
नई दिल्ली:

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की जबरदस्त फिल्म 'द ओडिसी' का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जलवा चौथे दिन भी शानदार रहा और इसके साथ ही फिल्म की वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 2,700 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. सोमवार 20 जुलाई को कमाई में थोड़ी गिरावट के बावजूद इस फिल्म ने भारत में 80 करोड़ रुपये की कलेक्शन की. अगर हाल में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों की तरफ देखा जाए तो ये वर्किंग डे पर कमाई के मामले में काफी बड़ा आंकड़ा है. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म की रफ्तार में जल्दी कमी नहीं आने वाली.

सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों की मानें तो 'द ओडिसी' की ग्लोबल कमाई में भारत से 83.14 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और विदेशी बाजारों में 1,400 करोड़ रुपये शामिल हैं. जबकि भारत में नेट कलेक्शन 69.65 करोड़ रुपये रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन यानी सोमवार (21 जुलाई) को 'द ओडिसी' ने 9,102 शो में लगभग 8.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. 

द ओडिसि रिव्यू

द ओडिसि होमर की इसी नाम की किताब पर बेस्ड है. फिल्म में ओडिसियस के 10 साल की कहानी दिखाई गई है. वो 10 साल जो उसे ट्रॉय की जंग जीतने के बाद अपने घर पहुंचने में लगते हैं. फिल्म दो हिस्सों में चलती है, एक तरफ ओडिसियस का किस्सा चलता है, दूसरी तरफ ओडिसियस को गए आठ साल हो चुके हैं. राजा का गद्दी खाली है और उसे हासिल करने के लिए उसकी पत्नी पेनेलोपी से शादी करने के लिए लोगों की भीड़ है. वहीं ओडेसियस के बेटे को भरोसा है कि उसका पिता वापस आएगा.

यह भी पढ़ें: मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के जाने के बाद पिता को संभालते दिखे एक्टर, तस्वीरों के साथ यूं छलका दर्द

क्रिस्टोफर नोलन वो डायरेक्टर हैं जिन्हें सिनेमा के परदे पर जादू करने के लिए पहचाना जाता है. अब उन्होंने 16 साल की उम्र में सोचा था कि वो आईमैक्स में फिल्म बनाएंगे. आखिरकार 39 साल बाद उन्होंने अपना ये सपना द ओडिसी से पूरा कर लिया है. फिल्म में रियल लोकेशंस हैं, वीएफएक्स और सीजीआई पर ज्यादा भरोसा नहीं किया है, और बेकार का हो-हल्ला और तामझाम पाला ही नहीं है. फिल्म मलाई की तरह नजर आती है, लोकेशंस अमेजिंग हैं. जहां हिंदी सिनेमा या हॉलीवुड पुराने तामझाम और वीएफएक्स की भेंट चढ़ता जा रहा है, वहीं नोलन ने दिखा दिया है कि एआई की दुनिया में भी इंसानी दिमाग का कोई तोड़ नहीं. लाजवाब निर्देशन है, बेमिसाल.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Odyssey, Christopher Nolan, The Odyssey Box Office, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com