बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल ने हाल में अपनी मां उर्मिल पॉल को खोया है. एक्टर मां ने 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. हाल में एक्टर ने उनकी याद में एक प्रेयर मीट रखी थी. इसकी तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखी जिससे साफ है कि इस सदमे से उबरना उनके लिए कभी आसान नहीं होगा. तस्वीरें शेयर करते हुए मनीष ने लिखा, दिल्ली अब कभी वैसी नहीं रहेगी मां. मैं आपको बहुत याद करूंगा. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं हमेशा-हमेशा के लिए.
मनीष ने पांच तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें से एक तस्वीर में वो अपने पापा का हाथ थामे उन्हें सहारा देते नजर आए. एक तस्वीर में वो खुद अपनी मां की तस्वीर को एक टक देखते दिखे. इसके अलावा मनीष ने एक नोट भी शेयर किया. मनीष ने लिखा, इस मुश्किल समय में मेरे और मेरे परिवार का साथ देने उन्हें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया. मैं आपके सभी मैसेजेस और फोन कॉल्स के लिए बहुत धन्य हूं.
मनीष ने लिखा, मेरी मां हमेशा चाहती थीं कि मैं बेस्ट एंटरटेनर बनूं. तो चलिए मैं वापस अपने रोल में आ जाता हूं वही करता हूं जो मेरी मां हमेशा मेरे लिए चाहती थीं. आपको एंटरटेन करूं और आप सभी के चेहरे पर एक मुस्कुराहट ले आऊं. आप सभी को प्यार. बता दें कि मनीष पॉल ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखा है. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त संयुक्ता से शादी की है. उनके दो बच्चे हैं - एक बेटी, सायशा और एक बेटा, युवान.
यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु बनना चाहती हैं हीरोइन? सोशल मीडिया पर खुलेआम मांगा काम, ये रोल निभाना चाहती हैं बैडमिंटन चैम्पियन
मनीष ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों में कल्चरल इवेंट होस्ट करके की थी. उन्होंने 'मिकी वायरस' फिल्म में मिकी नाम के एक कंप्यूटर गीक का लीड रोल भी किया. हाल ही में उन्हें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में देखा गया था, जिसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और अक्षय ओबेरॉय भी थे. बतौर होस्ट तो मनीष पॉल किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं