विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2021

The Kapil Sharma Show: अजय देवगन ने तोप पर सवार हो शो में ली शानदार इंट्री, Video ने मचाई धूम

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने शो के वीकेंड एपिसोड का पहला प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) को शानदार तरीके से शो में इंट्री लेते देखा जा सकता है.

The Kapil Sharma Show: अजय देवगन ने तोप पर सवार हो शो में ली शानदार इंट्री, Video ने मचाई धूम
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) 15 अगस्त से टेलिकास्ट होने वाला है. एक बार फिर ये शो दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएगा. वहीं कपिल भी शो मे शानदार कॉमेडी का तड़का लगाएंगे. वहीं इस बार शो के वीकेंड एपिसोड में गेस्ट के तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर आएंगे. इस दौरान अजय अपनी फिल्म भुज और अक्षय फिल्म 'बेल बॉटम' को प्रमोट करेंगे. अब इस एपिसोड का पहला प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) शो शानदार तरीके से इंट्री लेते नजर आ रहे हैं.

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने ये वीडियो अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि, अजय देवगन (Ajay Devgn) जबरदस्त तरीके से तोप पर सवार हो शो में इंट्री लेते नजर आ रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी अलग अंदाज में हुडी पहन वीडियो में नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के इस वीडियो पर कुछ ही समय में 557 हजार बार देखा जा चूका है. साथ ही फैन्स भी इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) इस साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में द कपिल शर्मा शो का प्रसारण बंद हो गया था. इसकी शुरुआत दिसंबर, 2018 में हुई थी. खबर आई थी कि यह शो इसलिए ऑफ एयर हुआ था, क्योंकि कपिल अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते थे. बता दें, अजय देवगन की बात करें तो उन्हें अभिषेक बच्चन के साथ ‘द बिग बुल' में देखा गया था. साथ ही हालही में उनकी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj: The Pride of India) ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2020 की फिल्म 'लक्ष्मी' में देखा गया था. अक्षय कुमार आने वाले दिनों में  'बेल बॉटम', 'रक्षा बंधन', 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज' और 'राम सेतु' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Show Promo, Kapil Sharma Instagram, Ajay Devgn Films, Ajay Devgn, Akshay Kumar, Akshay Kumar Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com