विज्ञापन

Thalapathy Vijay Car Number: विजय का दो साल पुराना वीडियो वायरल, गाड़ी पर लिखा था CM, नंबर प्लेट देख फैन्स हैरान

थलापति विजय का दो साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विजय की गाड़ी का नंबर सबको हैरान कर गया.

Thalapathy Vijay Car Number: विजय का दो साल पुराना वीडियो वायरल, गाड़ी पर लिखा था CM, नंबर प्लेट देख फैन्स हैरान
थलापति विजय ने पहले ही कर दी थी जीत की भविष्वाणी!
Social Media
नई दिल्ली:

Thalapathy Vijay Car Number: तमिलनाडु के पेचीदा राजनीतिक माहौल में विजय और उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के लिए यह एक ड्रीम डेब्यू जैसा था. क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा 108 विधानसभा सीटें जीतक चुनाव अपने नाम किया. TVK राज्य में एक मजबूत नई राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है. अब एक तरफ थलापति विजय की जीत का जोश है तो दूसरी तरफ उनकी एक पुरानी वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि विजय ने पहले ही सीएम बनने की तैयारी कर ली थी.

कब लॉन्च की पॉलिटिकल पार्टी?

एक्टर ने नेता बने विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी टीवीके लॉन्च की थी. उस समय यह चर्चा थी कि विजय 2026 के विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. TVK लॉन्च करने के सात महीने बाद उनकी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

इस फिल्म में उन्होंने शायद अपने राजनीतिक इरादों की तरफ इनडायरेक्टली इशारा कर दिया था. पहले तो इस पर किसी का ध्यान नहीं गया लेकिन अब हर कोई इस क्लिप को गौर से देख रहा है. ऐसा लग रहा है कि फिल्म के इस सीन से उन्होंने दो साल बाद तक की भविष्यवाणी कर दी थी.

GOAT के इस सीन में क्या है खास? 

सोमवार (4 मई) को विधानसभा चुनावों में TVK की शानदार परफॉर्में के बाद फिल्म GOAT का एक छोटा सा क्लिप वायरल हो गया है. इसने हलचल मचा दी है. इस क्लिप में विजय एक कार चला रहे हैं जिसका नंबर TN 07 CM 2026 है. इस नंबर प्लेट पर CM देखकर फैन्स कह रहे हैं कि विजय पहले ही इशारा दे चुके थे कि उनका भविष्य क्या होने वाला है. विजय दो साल पहले से ही 2026 में मुख्यमंत्री बनने का सपना बुन रहे थे.

यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छाल के खिलाफ FIR दर्ज, स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, पहले 25 लाख ठगे फिर दी गालियां, जाति पर किया कमेंट

इसके बाद विजय के कोस्टान प्रेमगी अमरेन ने भी कथित तौर पर तमिलनाडु की राजनीति में विजय की ग्रैंड एंट्री का इशारा दिया था. उन्होंने उस वक्त कहा था, "मैं 2026 में उन्हें वोट दूंगा. मैं आपको गारंटी देता हूं कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे. इंतजार कीजिए और देखिए." अमरेन की बातें अब सच होती दिख रही हैं. विजय तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने की राह पर हैं.

यह भी पढ़ें: तृषा कृष्णन के नाम है करोड़ों की जायदाद, नेटवर्थ से लेकर लग्जरी गाड़ियों की कलेक्शन तक जानें सबकुछ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com