विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2018

रक्षा बंधन पर तैमूर अली खान के छूटे पसीने, बहनों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में रहे...देखें Photo

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया और बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Kha) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.

रक्षा बंधन पर तैमूर अली खान के छूटे पसीने, बहनों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में रहे...देखें Photo
तैमूर अली खान के राखी बांधती सारा अली खान
  • सारा अली खान ने बांधी
  • इनाया ने भी रक्षा बंधन मनाया
  • करिश्मा कपूर की बेटियों ने भी बांधी राखी
नई दिल्ली: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की बिटिया और बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Kha) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. रक्षा बंधन की इन तस्वीरों में तैमूर पापा सैफ की गोद में बैठा है, और बड़ी दीदी सारा अली खान उसे दुलार कर रही है. तैमूर अली खान ने सफेद रंग का कुर्ता पाजामा पहन रखा है, और इस तस्वीर में वह हमेशा की तरह क्यूट लग रहा है. 
 

सारा अली खान के साथ ही नहीं करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साहेबजादे अपनी बुआ सोहा अली खान और फूफा कुणाल खेमू की बिटिया इनाया खेमू के साथ भी नजर आ रहे हैं.

 
 

A post shared by Film Scoops (@filmscoops) on


इनाया और तैमूर की राखी सेलिब्रेशन की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. भाई-बहन की जोड़ी बहुत क्यूट लग रही है, और इंस्टाग्राम पर खूब शेयर भी की जा रही है. 

 
 

A post shared by Urban Asian (@urbanasian) on


यही नहीं, तैमूर अली खान अपनी मौसी करिश्मा कपूर की बेटियों के साथ भी नजर आ रहे हैं. करिश्मा कपूर की बेटियां तैमूर के राखी बांधती नजर आ रही हैं.

 
 

A post shared by QuEeN_liZeh(@lizehkhan4323) on


इस तरह इस रक्षा बंधन पर तैमूर खान सबसे डिमांडिंग ब्रदर रहे हैं, और उनके परिवार में उनकी जबरदस्त डिमांड रही है. तैमूर अली खान की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं. इस तरह तैमूर का रक्षा बंधन का त्योहार बहुत ही व्यस्तता में निकला है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Saif Ali Khan, Sara Ali Khan, Inaaya Khemu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com