विज्ञापन

संजय दत्त की 23 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें तब्बू ने काम करने से किया था इनकार, नई- हीरोइन ने मारी बाजी, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई मूवी

साल 2003 में आई संजय दत्त की इस फिल्म को ठुकराने का अफसोस तब्बू को यकीनन आज भी होता होगा.

संजय दत्त की 23 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें तब्बू ने काम करने से किया था इनकार, नई- हीरोइन ने मारी बाजी, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई मूवी
संजय दत्त की 23 साल पुरानी इस फिल्म के लिए तब्बू ने किया था इनकार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तब्बू के अभिनय में शक की जरा भी गुंजाइश नहीं है. तब्बू हिंदी सिनेमा में अपने तीन दशक पूरे कर चुकी हैं और आज भी वह फिल्मों में अपना जलवा दिखा रही हैं. तब्बू ने बतौर एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि साइड हीरोइन के रोल में भी अपनी छाप को कम नहीं होने दिया है. वो हर जोनर की फिल्म में अपने रोल को खास बनाकर दर्शकों पर अपना असर छोड़ जाती हैं. बात करेंगे 90 के दशक की एक्ट्रेस तब्बू से जुड़े उस किस्से के बारे में जिसमें उन्होंने संजय दत्त की उस फिल्म को ठुकरा दिया था, जो आज 23 साल बाद भी लोगों का खूब मनोरंजन करती है. आइए जानते हैं तब्बू ने आखिर संजय दत्त की किस फिल्म को ठुकरा दिया था.
 

तब्बू ने ठुकराई हिंदी सिनेमा की अमर फिल्म
संजय दत्त एक नाम नहीं बल्कि पूरा सिनेमा हैं. फिल्म इंडस्ट्री में चार दशक से भी लंबे समय से काम कर रहे संजय की अब साउथ सिनेमा में भी तूती बोल रही है. ऐसा कोई स्टार नहीं होगा, जो उनके साथ काम नहीं करना चाहेगा. साल 2000 के बाद तो संजय दत्त का सितारा आसमान में था और उस वक्त एक नया डायरेक्टर उनके साथ एक फिल्म बना रहा था और इस फिल्म में तब्बू को कास्ट किया था. उस वक्त तब्बू अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म हेरा फेरी की सक्सेस का स्वाद चख रही थीं. आपको जानकर धक्का लगेगा कि तब्बू ने कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस को ठुकरा दिया था और वो नया डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि राज कुमार हिरानी थे.

तब्बू के बाद इस एक्ट्रेस को मिला मौका

तब्बू के फिल्म ठुकराने के बाद यह रोल लगान फेम एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह के पास गया. तब्बू को बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म के लिए चुना गया था, लेकिन तब्बू ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया. आज आप और हम सभी जानते हैं कि मुन्ना भाई एमबीबीएस हिंदी सिनेमा में अमर हो चुकी है. साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमा की तस्वीर को ही बदल कर रख दिया था. 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. बच्चे-बच्चे की जुबान पर मुन्ना-सर्किट की जोड़ी का नाम था. अरशद वारसी ने फिल्म में फिल्म सर्किट का रोल प्ले किया था. बोमन ईरानी फिल्म में एक मेडिकल कॉलेज के डीन के रोल में दिखे थे. मुन्ना भाई एमबीबीएस का दूसरा पार्ट लगे रहो मुन्ना भाई साल 2006 में आया था, जिसमें विद्या बालन को बतौर लीड एक्ट्रेस लिया गया था. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी कॉमेडी से गदर मचा दिया था.








 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tabu And Sanjay Dutt, Tabu Films, Tabu Films, Tabu Roles, Tabu Action Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com