Prime Video 5 Best Movies of Tabu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. वो इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं. उनकी फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है क्योंकि वो हर फिल्म में कुछ अलग करती हुई नजर आती हैं. अगर आप भी हर फिल्म में तब्बू का एक अलग अंदाज देखना चाहते हैं तो हम आपको उनकी कुछ फिल्मों की लिस्ट बताने वाले हैं जिन्हें आप देखेंगे तो कहेंगे कि अरे ये तो पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग ही अंदाज है. इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
औरों में कहां दम था
अजय देवगन और तब्बू की ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी. फिल्म में तब्बू और अजय देवगन रोमांस करते हुए नजर आए हैं. इसमें वो एकदम सिंपल सी लड़की के किरदार में नजर आईं हैं.
भोला
तब्बू जितना शांत किरदार निभा सकती हैं उतनी ही दबंग भी नजर आ चुकी हैं. भोला में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था. अपने लुक और स्टाइल से ही उन्होंने लोगों को इंप्रेस कर दिया था.
दृष्यम 2
दृष्यम की सक्सेस के बाद इसके दूसरे पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. दृष्यम 2 जैसे ही आई थी लोग पागल हो गए थे इसे देखने के लिए. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
जवानी जानेमन
जवानी जानेमन में तब्बू एक कूल मां के रोल में नजर आईं थीं. उनका सैफ से बात करने का अंदाज और अपनी बेटी का ध्यान रखने का तरीका सभी को काफी पसंद आया था.
विरासत
अनिल कपूर और तब्बू की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. तब्बू ने अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया था. विरासत के बाद से तब्बू के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं