विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने को लेकर भड़कीं तापसी पन्नू, कह डाली ये बात

साउथ फिल्मों से बॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा ट्रोल किए जाने पर बयान दिया है.

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने को लेकर भड़कीं तापसी पन्नू, कह डाली ये बात
  • सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बोलीं तापसी पन्नू
  • 'ट्रोल पुलिस' पर आने वाला है टीवी शो
  • कहा-इंटरनेट का अनचहा उपयोग न करें
नई दिल्ली: साउथ फिल्मों से बॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा ट्रोल किए जाने पर बयान दिया है. उनका मानना है कि सोशल मीडिया ने लोगों को किसी का भी आसानी से मजाक बनाने की शक्ति दे दी है. तापसी ने एक बयान में कहा, सोशल मीडिया ने हमें शक्ति दी है किसी का भी मजाक बनाने की. क्या लोग समझ नहीं पा रहे कि यह किसी के आत्मविश्वास को खत्म कर सकता है. सिर्फ इसलिए कि महिला परंपरागत नियमों पर नहीं चलती.

फिल्म 'जुड़वा 2' की सक्सेस के बाद कुछ इस तरह हुई पार्टी, ट्विटर पर डाली PHOTOS

बिकनी और छोटे कपड़े पहनने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रहीं अभिनेत्री जल्द ही टीवी शो 'ट्रोल पुलिस' के माध्यम से इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगी. इस शो में मशहूर हस्तियों को लाया जाता है. इस शो के बारे में तापसी ने कहा, मैं लोगों को मैसेज देना चाहती हूं कि शालीनता के लिबास को बहाल करने के लिए इंटरनेट का अनचहा उपयोग न करें.  

तापसी पन्नू के साथ ‘मनमर्जियां’ करने को तैयार साउथ का सलमान

इस समय तापसी के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं. शो की पहली कड़ी में वह लखनऊ के एक छात्र आशीष के आमने-सामने आएंगी. शो 'ट्रोल पुलिस' शनिवार को एमटीवी पर प्रसारित होगा. 

VIDEO: जुड़वा 2 के कलाकारों से ख़ास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taapsee Pannu, Troll, Social Media, Trolling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com