विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2021

Swara Bhasker ने उन्नाव की घटना को लेकर यूपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- 'और क्या होना बाकी है...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) की घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Swara Bhasker ने उन्नाव की घटना को लेकर यूपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- 'और क्या होना बाकी है...'
उन्नाव (Unnao) की घटना पर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को दलित बिरादरी की तीन युवतियां बेसुध मिली. अस्पताल ले जाने पर उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने यहां बताया कि बबुरहा गांव में एक ही परिवार की तीन लड़कियां अपराह्न करीब तीन बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं. देर शाम तक वापस ना आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की तो वे तीनों गांव के बाहर खेत में मिली और वे एक दुपट्टे से बंधी हुई थी. इस घटना को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है.

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपने ट्वीट में लिखा: "और क्या होना बाकी है???? उत्तर प्रदेश में और क्या होना है कि अजय बिष्ट की सरकार का इस्तीफा मांगा जा सके.. और राष्ट्रपति शासन लागू हो? #SackAjayBisht #Unnao #Save_Unnao_Ki_Beti." स्वरा भास्कर ने इस तरह उत्तर प्रदेश के उन्नाव की इस घटना पर गुस्सा जताया है और साथ ही यूपी सरकार पर भी निशाना साधा है. स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

उन्नाव (Unnao) की घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लड़कियों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्य लड़की को गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया. आनंद कुलकर्णी ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला जहर खाने का लग रहा है. मौके पर झाग मिलने की भी जानकारी मिली है. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर जांच की जा रही है. जल्द ही मामला स्पष्ट हो जाएगा. (इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhasker, Swara Bhasker On Unnao Case, Swara Bhasker Tweet On Unnao Case, Bollywood Reaction On Unnao Case, Unnao Case Update, Dalit Girl Found Dead In Unnao
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com