विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

फ्रेंड के साथ पार्टी करती दिखीं सुजैन खान

सुजैन खान अपनी फ्रेंड अनु दीवान के साथ मुंबई स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं.

फ्रेंड के साथ पार्टी करती दिखीं सुजैन खान
रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं सुजैन खान.
  • रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ
  • दोस्त अनु दीवान के साथ पार्टी करती दिखीं सुजैन
  • संजय खान की बेटी और जायद खान की बहन हैं सुजैन
मुंबई: सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 38 वर्षीय सुजैन इंडिया की सफल इंटीरियर डिजाइनर्स में से एक हैं. वे अभिनेता संजय खान की बेटी और जायद खान की बहन हैं. दो बच्चों की मां सुजैन अपने फैशन स्टेंटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं. रविवार को वे अपनी खास दोस्त अनु दीवान के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं. 

यह भी पढ़ेंः KRK से ट्विटर पर भिड़ी कंगना रनोट की बहन: सुनाई खरी-खोटी, शक्ल का उड़ाया मजाक

गौरतलब है कि, ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' के जरिए की थी. इसी साल उन्होंने चाइल्डहुड फ्रेंड सुजैन खान से शादी की. जोड़ी के बड़े बेटे ऋहान का जन्म 2006 और छोटे बेटे ऋदान का जन्म 2008 में हुआ. दिसंबर 2013 में सुजैन और ऋतिक के अलग होने की खबरें आईं और नवंबर 2014 में कानूनी तौर पर इनके तलाक पर मुहर लगी. तलाक के बावजूद भी ऋतिक और सुजैन को कई मौकों पर साथ देखा जाता है.

VIDEO: मिलिए 'पोस्टर बॉयज' की टीम से... ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sussanne Khan, Hrithik Roshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com