विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2022

बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं सुजैन खान, ऐसा था एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन का रिएक्शन

अर्सलान गोनी के बर्थडे पर सुजैन खान ने इंस्टा रील पोस्ट की है. जिसमें अर्सलान गोनी के अलग अलग अंदाज दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा कुछ तस्वीरों में सुजैन खान और उनका रोमांटिक अंदाज भी नजर आ रहा है.

बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं सुजैन खान, ऐसा था एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन का रिएक्शन
सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड को इस खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने बड़ी ही बेबाकी से अपने बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश किया है. बर्थ डे विश किया है खुलेआम ऐलान ए मोहब्बत भी है. अब तक सुजैन खान और अर्सलान गोनी एक साथ स्पॉट होते थे तो दोनों के अफेयर्स की अफवाह उड़ती थी. लेकिन अब उनके बर्थडे पर सुजैन खान ने उन्हें माय लव बोल ही दिया है. जिस पर ऋतिक रोशन ने भी रिएक्ट किया है. चलिए आपको बताते हैं अर्सलान गोनी के बर्थडे पर कैसे सुजैन खान ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में विश किया है. और, ऋतिक रोशन ने किस तरह अपनी एक्स वाइफ की पोस्ट पर रिएक्ट किया है.

बर्थडे पर कहा ‘my love'

अर्सलान गोनी के बर्थडे पर सुजैन खान ने इंस्टा रील पोस्ट की है. जिसमें अर्सलान गोनी के अलग अलग अंदाज दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा कुछ तस्वीरों में सुजैन खान और उनका रोमांटिक अंदाज भी नजर आ रहा है. इस वीडियो को पोस्ट कर सुजैन खान ने एक लंबा चौड़ा और खूबसूरत मैसेज भी पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है 'हैप्पी हैपिएस्ट बर्थ डे माय लव, आप इस दुनिया के सबसे शानदार इंसान हो, जिसे मैं जानती हूं. आप मुझे भी अपने जैसा ही बेटर पर्सन बनाने की हमेशा कोशिश करते हो. आप ही मेरे प्यार की असल परिभाषा हो आज से लेकर अंत तक और उससे आगे भी'. इसके बाद ढेर सारे दिल वाले इमोजी के साथ सुजैन ने अर्सलान गोनी को बर्थडे की विशेज दी हैं.

ऋतिक रोशन का रिएक्शन

सुजैन खान की इस रोमांटिक पोस्ट पर एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने भी विश किया है. ऋतिक रोशन ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है हैप्पी बर्थडे अर्सलान गोनी. इसके बाद उन्होंने पंच वाला इमोजी भी बनाया है. हालांकि उसके बाद दिल का इमोजी भी है. जो जाहिर करता है कि ऋतिक रोशन ने भी उसी मोहब्बत के साथ अर्सलान गोनी को बर्थडे विश किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sussanne Khan With Arslan Goni, सुजैन खान, Sussanne Khan Instagram, Sussanne Khan Latest Photos, Sussanne Khan Age, Sussanne Khan And Arslan Goni, Sussanne Khan And Arslan Goni Kiss, Sussanne Khan And Arslan Goni Romantic Video, Sussanne Khan Arslan Goni, Arslan Goni Birthday, Arslan Goni Instagram, Arslan Goni Photo, Arslan Goni Sussanne Khan, Hritik Roshan, Hritik Roshan Ex Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com